हरियाणा में मौसम में बदलाव, अगले 3 घंटों में बारिश की संभावना
हरियाणा में मौसम में बदलाव आ रहा है, और मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जानें किस-किस जिले में बारिश हो सकती है और मौसम की पूरी जानकारी प्राप्त करें।
Jul 6, 2025, 12:41 IST
| 
हरियाणा में मौसम का मिजाज
हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगले तीन घंटों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा जारी अल्पावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 6 जुलाई 2025 को दोपहर 12:15 बजे के अपडेट में बताया गया है कि यमुनानगर, पंचकुला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, कैथल, जींद और आसपास के क्षेत्रों में हवाओं के साथ गरज-चमक के बीच हल्की बारिश हो सकती है।