15 अगस्त 2025 का राशिफल: जानें किस राशि के लिए है शुभ दिन

15 अगस्त 2025 का राशिफल
15 अगस्त 2025 का राशिफल: इस दिन सूर्य के द्वादश भाव में शुभ ग्रह गुरु की उपस्थिति से वाशी योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के चलते धन की देवी माता लक्ष्मी वृषभ, कन्या, धनु और कुंभ राशि वालों पर कृपा बरसाने वाली हैं, जिससे उनका दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे और महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यस्थल पर रुके हुए काम भी पूरे होंगे। व्यापार में धन लाभ के संकेत हैं और उत्तम संपत्ति प्राप्ति की संभावना है। आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए यह दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। कार्यों में तेजी आएगी। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।
वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ है। मन, कर्म और वचन का परिणाम आज सकारात्मक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि- आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत है। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। दोस्तों के सहयोग से कोई बड़ा योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगी।
कर्क राशि- आज पुराने तनाव समाप्त होंगे। सामाजिक मेलजोल में सुधार होगा। अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। भूमि से संबंधित कार्य पूरे होंगे।
सिंह राशि- आज भाग्य का साथ मिलेगा और धन की प्राप्ति होगी। वाहन को सुरक्षित स्थान पर रखें। बच्चों की पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी। अचानक धन लाभ की संभावना है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में उन्नति होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपके शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे।
तुला राशि- आज परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। स्वास्थ्य और कमर दर्द का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि- आज नए व्यापार की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन पारिवारिक विवाद हो सकते हैं। धैर्यपूर्वक कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
धनु राशि- आज अप्रत्याशित धन लाभ की संभावना है। बेरोजगारों के लिए रोजगार मिलने की संभावना है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और लोग आपकी सराहना करेंगे।
मकर राशि- आज अतिरिक्त आमदनी के संकेत हैं। पारिवारिक मेलजोल रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं और नए कार्य शुरू होंगे। आज का दिन अच्छा बीतेगा।
कुंभ राशि- आज व्यापार योजना में सफलता मिलेगी। नौकरी में वेतन वृद्धि हो सकती है। प्रेम जीवन में तनाव संभव है।
मीन राशि- आज लक्ष्य की प्राप्ति की संभावना है। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।