18 सितंबर 2025 का राशिफल: जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

आज का राशिफल 18 सितंबर 2025
18 सितंबर 2025 का पंचांग: आज गुरुवार है और आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। पुष्य नक्षत्र, शिव योग और दक्षिण दिशा में शूल का प्रभाव रहेगा। इसके अलावा, दोपहर 1:30 से 3 बजे तक राहु काल रहेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, तुला राशि में मंगल, सिंह राशि में शुक्र और केतु, कर्क राशि में चंद्रमा और गुरु, कन्या राशि में बुध और सूर्य, कुंभ राशि में राहु और मीन राशि में शनि उपस्थित रहेंगे। आइए, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि
आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता है, अन्यथा आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं। घर में चिंता और कष्ट का माहौल रहेगा। दिन के अंत में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे और बौद्धिक कार्य सफल होंगे। यदि मेष राशि के जातक आज राजनीति में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, तो उन्हें सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि
अपने मन की बातें सभी को न बताएं, अन्यथा लोग आपका मजाक बना सकते हैं। वृषभ राशि के जातकों को सरकारी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी भी विवाद से दूर रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है।
मिथुन राशि
अविवाहित जातकों के विवाह के प्रयास सफल होंगे, लेकिन स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आपकी कुंडली में धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं, बस आज किसी से झगड़ा न करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा।
कर्क राशि
नौकरीपेशा जातकों की कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित होंगे। आज निवेश से लाभ होगा, लेकिन ऐश्वर्य पर खर्च भी होगा। दिन के अंत में शुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी और लाभ की संभावना है।
सिंह राशि
व्यवसायिक यात्रा से सिंह राशि के जातकों को लाभ होगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, लेकिन चोरी से हानि होने की संभावना है। चिंता आपके ऊपर हावी रहेगी और सेहत में कमजोरी आ सकती है। मुश्किल समय में परिवार का सहयोग करना फायदेमंद रहेगा।
कन्या राशि
अपने खर्च पर नियंत्रण रखें और जोखिम भरे कार्यों से बचें। विवाद से दूर रहें, अन्यथा अचानक हानि हो सकती है। जल्दी से किसी पर विश्वास न करें।
तुला राशि
नौकरी में बदलाव और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। नए अनुबंध होंगे और बकाया मिलने की संभावना है। धन प्राप्ति के योग भी हैं, लेकिन अधिक श्रम से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
वृश्चिक राशि
निवेश में जल्दबाजी न करें और किसी की देखा-देखी काम न करें। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा।
धनु राशि
एक बात पर कायम रहें और दूसरों को नीचा दिखाने के बजाय खुद को ऊपर उठाएं। आज आपकी तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधाएं दूर होंगी और निवेश करना शुभ रहेगा, लेकिन परिवार की चिंता बनी रहेगी।
मकर राशि
समाज में आपकी कीर्ति बढ़ेगी, लेकिन घर के वरिष्ठजनों की चिंता रहेगी। वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी बरतें। आज का दिन आपको कई अनुभव कराएगा, बस विवाद से दूर रहें।
कुंभ राशि
आप दिनभर किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे। नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र के तनाव को निजी जीवन में न आने दें। गलतफहमी के कारण रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।
मीन राशि
पिता के साथ तालमेल में कमी रहेगी और परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। चोरी से हानि होने की संभावना है, लेकिन आज आपको संपत्ति से लाभ भी हो सकता है।