20 नवंबर 2025 का राशिफल: जानें आपके सितारे क्या कहते हैं
20 नवंबर 2025 का राशिफल
गुरुवार का राशिफल: आचार्य रत्नाकर तिवारी के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के परिवार में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
मेष: आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ: घर में मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और माता की सेवा करें।
मिथुन: आज आपका भाग्य आपके साथ है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। हरे वस्त्र पहनें।
कर्क: आज का दिन परिवार के लिए शुभ है। आर्थिक लाभ की संभावना है और नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के संकेत हैं। चावल का दान करें।
सिंह: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए यह अच्छा दिन है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
कन्या: पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं और खर्च भी अधिक होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दूर्वा गणेशजी को अर्पित करें।
तुला: आज का दिन संतुलित रहेगा। साझेदारी में लाभ होगा और दांपत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। माता लक्ष्मी की पूजा करें।
वृश्चिक: आज ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। बड़ा लाभ या जीवन में बदलाव संभव है। पीली वस्तु का दान करें।
धनु: मन थोड़ा बेचैन रह सकता है, लेकिन पुराने मित्रों से मुलाकात आपको हल्का महसूस कराएगी। धन की रुकावट दूर होगी। गुरु को प्रणाम करें।
मकर: करियर में उन्नति के संकेत हैं। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। काला तिल दान करें।
कुंभ: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी बदलने का योग है और यात्रा लाभकारी रहेगी। सरस्वती मंत्र का जप करें।
मीन: धन लाभ के प्रबल योग हैं। व्यापार में लाभ होगा और रिश्तों में सुधार आएगा। केले के पेड़ की पूजा करें।
