28 जून 2025 का लव राशिफल: गुरु गोचर का प्रभाव

लव राशिफल 28 जून 2025
लव राशिफल 28 जून 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 जून 2025 को सुबह 09:54 बजे तक आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, इसके बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा। इस दिन सुबह राहुकाल 09:09 से 10:49 बजे तक रहेगा।
शनिवार को हर्षण योग और वज्र योग का संयोग बन रहा है। दोपहर 02:43 बजे गुरु का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर होगा। आइए जानते हैं कि हनुमान जी को समर्पित इस शनिवार को गुरु गोचर का मेष से मीन राशि तक के जातकों की लव लाइफ पर क्या असर पड़ेगा।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
गुरु की कृपा से विवाहित जातकों की लव लाइफ में सुधार होगा। आपके साथी को अपनी गलती का अहसास होगा, और वे आपसे इस बारे में बात करेंगे। सिंगल लोगों के लिए शादी का कोई रिश्ता आने की संभावना नहीं है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 14
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- बात-बात पर गुस्सा न करें।
- उपाय- शनिदेव की पूजा करें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
विवाहित जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। यदि जीवनसाथी से बोलचाल बंद है, तो एक बार फिर बात शुरू होगी। लव रिलेशनशिप में सुख और शांति बनी रहेगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 22
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- रिश्ते में गलतफहमी उत्पन्न न होने दें।
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव के दूर होने से शादीशुदा जातकों को मानसिक शांति मिलेगी। शनिवार को जीवनसाथी के साथ डिनर करने के लिए बाहर जाना अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों के लिए खुशियों का आगमन होगा।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 29
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- विवादों से किनारा करें।
- उपाय- गुरु ग्रह की पूजा करें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
विवाहित जातकों को अपने रिश्ते पर ध्यान केंद्रित करना होगा। यदि जीवनसाथी नाराज है, तो उन्हें मनाने की कोशिश करें। अन्यथा छोटी-छोटी परेशानियां आपके रिश्ते को खत्म कर सकती हैं।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 01
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- गलत आदतों से बचें।
- उपाय- मिठाई का दान करें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
जीवनसाथी संग चल रही परेशानियों को दूर करने का यह उपयुक्त समय है। बिना डरे उनसे बात करें और कोई बात साथी से न छुपाएं। अविवाहित लोगों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 28
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- गलत संगत से दूर रहें।
- उपाय- केले का दान करें।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
यदि आपकी अपने साथी से बोलचाल बंद है, तो उन्हें मनाने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। रिश्ते में गलतफहमी को बढ़ने न दें। सिंगल लोगों के लिए शादी के लिए रिश्ता आ सकता है।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 03
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- नकारात्मक चीजों से दूर रहें।
- उपाय- सेब का दान करें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में स्थिरता बनी रहेगी, जिससे वे तनाव मुक्त रहेंगे। सच्चे प्यार से मुलाकात होने के कारण सिंगल लोगों का दिन यादगार बनेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 16
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- गुस्से को कंट्रोल करें।
- उपाय- अनार का दान करें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
शादीशुदा जातकों के रिश्ते में चल रही परेशानियां दूर होंगी और संबंधों में मिठास बढ़ेगी। लेकिन इस समय किसी को अपने और साथी के बीच न आने दें। अविवाहित जातकों के घर में क्लेश का वातावरण रहेगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 05
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- किसी पर भी शक न करें।
- उपाय- मौसमी फलों का दान करें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
प्रेम जीवन में सुधार होने से विवाहित जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। सिंगल लोग करियर को लेकर परेशान रहेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 20
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- किसी का अपमान न करें।
- उपाय- मौसमी सब्जियों का दान करें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
गुरु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव से कपल की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। यदि आप पहल करते हुए अपने साथी से बात करते हैं, तो मतभेद आपके रिश्ते को खराब नहीं कर पाएंगे।
- शुभ रंग- वाइट
- शुभ अंक- 07
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- विवादों से दूर रहें।
- उपाय- खीरे का दान करें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
अविवाहित जातक घर क्लेश के कारण परेशान रहेंगे। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा और सेहत में गिरावट आने की संभावना है। विवाहित जातकों के लिए गुरु का गोचर खुशियों लेकर आएगा।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 11
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- पैसों का लेनदेन करते वक्त सतर्क रहें।
- उपाय- दूध का दान करें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
शनिवार को विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बन सकता है। मूवी के बाद कपल ढेरों बात करेंगे, जिससे दोनों को अच्छा महसूस होगा। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना नहीं है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 09
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- सोच-समझकर उधार दें।
- उपाय- तरबूज का दान करें।