3 सितंबर 2025 का पंचांग: परिवर्तिनी एकादशी और शुभ मुहूर्त

परिवर्तिनी एकादशी का महत्व
3 सितंबर 2025 का पंचांग: सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए भगवान विष्णु को समर्पित परिवर्तिनी एकादशी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु करवट बदलते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को यह व्रत रखा जाता है। इस वर्ष यह व्रत आज, यानी 3 सितंबर 2025, बुधवार को मनाया जाएगा। जो लोग श्रद्धा से इस व्रत का पालन करते हैं, उन्हें पापों से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति होती है।
आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त
अब जानते हैं कि 3 सितंबर 2025 के दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त, योग, करण और ग्रहों की स्थिति क्या है।
तिथि, करण और दिशा शूल
तिथि, करण और दिशा शूल
आज 3 सितंबर 2025 को सुबह 04:22 बजे तक भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि थी, जिसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो गई है। इस समय वणिज करण चल रहा है, जो दोपहर 04:13 बजे तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण शुरू होगा, जो रात तक रहेगा। बता दें कि आज मां लक्ष्मी को समर्पित इस बुधवार को उत्तर दिशा शूल रहेगा।
नक्षत्र और योग
नक्षत्र और योग
नक्षत्र की बात करें तो सुबह 11:08 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात तक रहेगा। आज दोपहर 04:17 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा, इसके बाद सौभाग्य योग रात तक रहेगा।
चंद्रमास और सम्वत
चंद्रमास और सम्वत

नवग्रहों की स्थिति
नवग्रहों की स्थिति
- गुरु देव आज मिथुन राशि में रहेंगे।
- शनि देव मीन राशि में संचार करेंगे।
- सूर्य देव केतु ग्रह और बुध देव के साथ सिंह राशि में रहेंगे।
- चंद्र देव धनु राशि में संचार करेंगे।
- मंगल देव कन्या राशि में रहेंगे।
- शुक्र देव कर्क राशि में रहेंगे।
- राहु ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे।
आज का शुभ मुहूर्त
आज का शुभ मुहूर्त

आज का अशुभ मुहूर्त
आज का अशुभ मुहूर्त

सूर्योदय और चंद्रोदय
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त
सूर्योदय आज परिवर्तिनी एकादशी के शुभ दिन सुबह 6 बजे हुआ, जबकि सूर्यास्त शाम 6:40 बजे होगा। दोपहर में 3:51 बजे चंद्रोदय होगा, और अगले दिन 4 सितंबर 2025 को प्रात: 02:07 बजे चंद्रास्त होगा।