5 अगस्त 2025 का लव राशिफल: प्रेम में बढ़ेगा उत्साह

लव राशिफल 05 अगस्त 2025
लव राशिफल 05 अगस्त 2025: धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से सावन के अंतिम मंगला गौरी व्रत का विशेष महत्व है। 05 अगस्त 2025, मंगलवार को दोपहर 01:12 बजे तक श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू होगी। इस दिन चंद्र का नक्षत्र गोचर होगा, जिसमें ज्येष्ठा, मूल, इन्द्र योग, वैधृति योग, विष्टि करण, बव करण और बालव करण का संयोग बनेगा। आइए जानते हैं 05 अगस्त 2025 के लव राशिफल के बारे में।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
विवाहित जातकों को अपने प्रेम जीवन में पारदर्शिता लाने का प्रयास करना चाहिए और छोटे-छोटे पलों का आनंद लेना चाहिए। सिंगल जातक अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करेंगे और खुद के साथ अधिक समय बिताएंगे।
- दान- नारियल
- शुभ रंग- पीला
- लकी दिशा- अग्नि कोण
- शुभ अंक- 19
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
छोटी-मोटी समस्याओं के कारण विवाहित जातकों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो सकता है। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने साथी के साथ किसी शांत स्थान पर जाकर दिल की बातें साझा करेंगे।
- दान- गुड़
- शुभ रंग- हरा
- लकी दिशा- ईशान कोण
- शुभ अंक- 11
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
विवाहित जातकों को अपने स्वभाव को स्थिर रखने की आवश्यकता है, अन्यथा वैवाहिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। मिथुन राशि के सिंगल जातकों को अपने करियर पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है, क्योंकि जीवनसाथी से मिलने की संभावना कम है।
- दान- पालक
- शुभ रंग- भूरा
- लकी दिशा- उत्तर-पूर्व
- शुभ अंक- 04
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
विवाहित जातक अपने काम से आराम लेकर शाम में कुछ समय जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। यदि आप सिंगल हैं, तो यह दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा, क्योंकि आपको किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है।
- दान- धनिया
- शुभ रंग- नारंगी
- लकी दिशा- पश्चिम
- शुभ अंक- 08
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
विवाहित जातकों का शाम का अधिकांश समय जीवनसाथी के साथ व्यतीत होगा। अविवाहित लोगों के लिए चंद्र की कृपा से शादी का रिश्ता आ सकता है, लेकिन इस समय शादी करना उचित नहीं होगा।
- दान- नमक
- शुभ रंग- संतरी
- लकी दिशा- उत्तर-पूर्व
- शुभ अंक- 01
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
विवाहित जातकों को उनके साथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उम्मीद है कि यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा। सिंगल जातक किसी दोस्त के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
- दान- चीनी
- शुभ रंग- गुलाबी
- लकी दिशा- अग्नि कोण
- शुभ अंक- 21
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
घरेलू परेशानियां विवाहित जातकों के तनाव का कारण बन सकती हैं। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का साथी किसी दोस्त के प्रति आकर्षित हो सकता है, जिससे तनाव उत्पन्न होगा।
- दान- धार्मिक पुस्तकें
- शुभ रंग- पिंक
- लकी दिशा- ईशान कोण
- शुभ अंक- 02
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
विवाहित जातकों का किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। कमजोरी महसूस होगी और दिन के अंत में घर में क्लेश भी हो सकता है। जबकि लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने साथी और पुराने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे।
- दान- हल्दी
- शुभ रंग- चमकीला
- लकी दिशा- पश्चिम
- शुभ अंक- 22
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
विवाहित जातक किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिससे मन और दिमाग को एकाग्र करने में कठिनाई होगी। इस कारण आपके प्रेमी से झगड़ा भी हो सकता है।
- दान- पानी
- शुभ रंग- नीला
- लकी दिशा- पूर्व
- शुभ अंक- 06
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
विवाहित जातक को अपने साथी के साथ झगड़ा नहीं करना चाहिए और न ही उन पर शक करना चाहिए। अन्यथा बेकार की बातें आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती हैं। सिंगल जातक दोस्तों के साथ बाहर जाने के बजाय घर पर खुद के साथ समय बिताएं।
- दान- अक्षत
- शुभ रंग- आसमानी
- लकी दिशा- उत्तर
- शुभ अंक- 20
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
विवाहित जातकों के रिश्ते में नफरत की आग लग सकती है। यदि आपको अपने साथी की कोई आदत पसंद नहीं है, तो उनसे सीधे बात करें और रिश्ते में गलतफहमी उत्पन्न न होने दें।
- दान- चावल
- शुभ रंग- वाइट
- लकी दिशा- पश्चिम
- शुभ अंक- 07
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
विवाहित जातकों के रिश्ते में रोमांस और प्यार की भावना बढ़ेगी। सिंगल मीन राशि के जातक किसी पुराने मित्र से मिलने का प्लान बनाएंगे और खुशी-खुशी उनके साथ समय बिताएंगे।
- दान- चने
- शुभ रंग- सफेद
- लकी दिशा- दक्षिण
- शुभ अंक- 24