5 अगस्त का राशिफल: जानें किन राशियों के लिए है शुभ दिन

आज का राशिफल
5 अगस्त का राशिफल: आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जो दोपहर 1:12 बजे तक रहेगी। इसे पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू होगी। नक्षत्र सुबह 11:23 बजे तक ज्येष्ठा रहेगा, फिर मूल नक्षत्र आएगा। योग सुबह 7:25 बजे तक इंद्र रहेगा, इसके बाद वैधृति योग बनेगा। करण विष्टि दोपहर 1:12 बजे तक रहेगा, फिर बव करण आएगा।
ग्रहों की स्थिति के अनुसार, सुबह 11:23 बजे चंद्रमा वृश्चिक राशि में होगा, फिर धनु राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य और बुध कर्क राशि में रहेंगे। मिथुन में गुरु और शुक्र, सिंह राशि में केतु और मीन राशि में शनि रहेंगे। राहु कुंभ राशि में और मंगल कन्या राशि में स्थित रहेंगे। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से कि 5 अगस्त का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा।
मेष राशि
आज नौकरी में उन्नति के अच्छे संकेत हैं। समझदारी से काम करने पर सफलता मिलेगी। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी, लेकिन आर्थिक लाभ होगा। साझेदारी के काम में सतर्क रहें। चांदी की वस्तु खरीदना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
आपके काम करने के तरीके से बॉस खुश होंगे। हालांकि, संतान के कार्यों से चिंता बढ़ सकती है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। कीमती सामान संभालकर रखें, क्योंकि विरोधी सक्रिय रहेंगे। बिजली के उपकरणों पर खर्च हो सकता है।
मिथुन राशि
हर कार्य को समझदारी से करें, क्योंकि कई लोग आप पर नजर रख रहे हैं। पुराने पैसे वसूल होंगे। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी और नए लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन परिणाम सकारात्मक होंगे।
कर्क राशि
पढ़ाई में रुचि कम होने से परिवार में अनबन हो सकती है। अचानक नुकसान की आशंका है। व्यवसाय में नई योजनाएं बनेंगी और कार्य करने का तरीका बेहतर होगा। निवेश से लाभ होगा। घर के मंदिर में श्री यंत्र की स्थापना करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
परिवार के साथ तीर्थ यात्रा का योग है। बाहरी लोगों से सहयोग मिलेगा। मन में सफलता का उत्साह रहेगा। घर या जमीन में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। नए कपड़े खरीदने का अवसर है।
कन्या राशि
आपके अच्छे व्यवहार के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। वाहन, मशीनरी या आग से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें। कीमती सामान खो सकता है। गलत रास्ते पर जाकर जोखिम न लें और विवाद से बचें। भविष्य के लिए निवेश की संभावना है।
तुला राशि
गलत संगति से बचें, अन्यथा अपमान का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में अच्छा माहौल रहेगा। सरकार या प्रशासन से सहयोग मिलेगा। शादी के लिए की गई यात्रा सफल होगी। शेयर बाजार में लाभ के योग हैं।
वृश्चिक राशि
निवेश में जल्दबाजी न करें। जमीन-जायदाद के काम से लाभ होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। समझदारी से काम करें, लाभ मिलेगा। विवाद से बचें। यश और कीर्ति बढ़ेगी। जीवनसाथी के लिए उपहार लाना शुभ रहेगा।
धनु राशि
घर के कामों में व्यस्त रहेंगे। दोस्तों की मदद करनी पड़ सकती है। पिकनिक या पार्टी का आनंद मिलेगा। कला से जुड़े कार्य सफल होंगे। निवेश करना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रह सकती है। सोने की वस्तु खरीदने का योग है।
मकर राशि
आपके बोलने और करने में अंतर रहेगा। निर्णय लेने में कमजोरी रह सकती है। मन चंचल रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। शरीर में सुस्ती रहेगी और पुरानी बीमारी उभर सकती है। परिवार के लिए उपहार लाना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
अचानक धन लाभ होगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान के कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश करना अच्छा रहेगा। आज कलम या कुमकुम खरीदना शुभ रहेगा।
मीन राशि
घर की समस्या का समाधान होगा। शादी के प्रयास सफल होंगे। परिवार से अच्छी खबर मिलेगी। धन लाभ के योग सरल हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। आभूषण खरीदने का अवसर बन रहा है।