5 सितंबर 2025 का पंचांग: शुक्र प्रदोष व्रत और ग्रहों की स्थिति

5 सितंबर 2025 का पंचांग
5 सितंबर 2025 का पंचांग: शिव भक्तों के लिए प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा की जाती है, और निर्जला उपवास रखना भी शुभ माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज शुक्र प्रदोष व्रत मनाया जाएगा, साथ ही ओणम पर्व का समापन भी होगा। मान्यता है कि जो लोग इस दिन सच्चे मन से तप करते हैं, उन्हें देवी-देवताओं की कृपा से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं आज के पंचांग के बारे में।
तिथि, करण और दिशा शूल
आज सुबह 03:13 बजे तक भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि थी, जिसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ हुआ। आज कई योग भी बन रहे हैं। नक्षत्र की बात करें तो आज रात 11:38 बजे तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। दिनभर पश्चिम दिशा शूल रहेगा।
करण, वैदिक और द्रिक ऋतु
आज दोपहर 03:46 बजे तक कौलव करण रहेगा, इसके बाद तैतिल करण का आरंभ होगा। तैतिल करण आज दोपहर से लेकर देर रात तक रहेगा। इसके अलावा, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के दिन आज वैदिक ऋतु वर्षा और द्रिक ऋतु शरद रहेगी।
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज सुबह 6:14 बजे सूर्योदय हुआ, जबकि शाम 5:12 बजे चंद्रोदय होगा। चंद्रोदय के कुछ समय बाद शाम 6:36 बजे सूर्यास्त होगा। अगले दिन 6 सितंबर 2025 को सुबह 4:26 बजे चंद्रोदय होगा।
चंद्रमास और सम्वत

आज का शुभ मुहूर्त

आज का अशुभ मुहूर्त

नवग्रहों की स्थिति
- मिथुन राशि में आज गुरु देव रहेंगे, जबकि चंद्र देव मकर राशि में संचार करेंगे।
- शनि देव आज मीन राशि में रहेंगे।
- बुध देव आज के शुभ दिन केतु ग्रह और सूर्य देव के साथ सिंह राशि में रहेंगे।
- कन्या राशि में मंगल देव संचार करेंगे।
- शुक्र देव कर्क राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेंगे।