अगस्त 2025 के प्रमुख व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की जानकारी
अगस्त 2025 में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे, जैसे रक्षा बंधन, हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी। इस महीने सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन भी होगा। जानें इस महीने के व्रत-त्योहारों और ग्रहों के गोचर की तिथियाँ।
Jul 24, 2025, 10:52 IST
| 
अगस्त व्रत त्यौहार 2025
अगस्त व्रत त्यौहार 2025: ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, अगस्त साल का आठवां महीना है, जो श्रावण और भाद्रपद के बीच आता है। जुलाई का महीना समाप्त होते ही अगस्त 2025 की शुरुआत होगी। इस दौरान रक्षा बंधन, कजरी तीज, हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी जैसे त्योहार मनाए जाएंगे।
इस महीने सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। इसके साथ ही शुक, सूर्य, गुरु, शनि, मंगल और बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भी होगा, जिसका प्रभाव सभी के जीवन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं अगस्त 2025 में आने वाले व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की तिथियों के बारे में।
अगस्त के व्रत-त्योहार की सूची
अगस्त के व्रत-त्योहार की लिस्ट
- 01 अगस्त- मासिक दुर्गा अष्टमी
- 03 अगस्त- मित्रता दिवस
- 04 अगस्त- सावन माह का अंतिम सोमवार
- 05 अगस्त- सावन माह का अंतिम मंगला गौरी व्रत और पुत्रदा एकादशी
- 06 अगस्त- सावन माह का अंतिम प्रदोष व्रत (बुध)
- 08 अगस्त- वरलक्ष्मी व्रत और हयग्रीव जयंती
- 09 अगस्त- सावन पूर्णिमा (श्रावण), रक्षा बंधन, गायत्री जयंती, संस्कृत दिवस और नारली पूर्णिमा
- 10 अगस्त- भाद्रपद माह का आरंभ
- 12 अगस्त- संकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज और बहुला चतुर्थी
- 14 अगस्त- बलराम जयंती
- 15 अगस्त- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, शीतला सातम, आद्याकाली जयन्ती और स्वतंत्रता दिवस
- 16 अगस्त- दही हांडी, मासिक कार्तिगाई और कालाष्टमी
- 17 अगस्त- सिंह संक्रांति, मलयालम नव वर्ष और रोहिणी व्रत
- 19 अगस्त- अजा एकादशी
- 20 अगस्त- भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत (बुध)
- 21 अगस्त- मासिक शिवरात्रि
- 22 अगस्त- पिठोरी अमावस्या और दर्श अमावस्या
- 23 अगस्त- भाद्रपद अमावस्या
- 24 अगस्त- चंद्र दर्शन
- 25 अगस्त- वराह जयंती
- 26 अगस्त- हरतालिका तीज और गौरी हब्बा
- 27 अगस्त- गणेश चतुर्थी और विनायक चतुर्थी
- 28 अगस्त- स्कन्द षष्ठी और ऋषि पंचमी
- 30 अगस्त- ललिता सप्तमी
- 31 अगस्त- राधा अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी और महालक्ष्मी व्रत का आरंभ
अगस्त में ग्रहों का राशि गोचर
अगस्त में कौन-कौन से ग्रह करेंगे राशि गोचर?
- 17 अगस्त 2025, रविवार को सुबह 02 बजे सूर्य देव सिंह राशि में गोचर करेंगे।
- 21 अगस्त 2025, गुरुवार को सुबह 01:25 मिनट पर शुक्र देव कर्क राशि में गोचर करेंगे।
- 30 अगस्त 2025, शनिवार को दोपहर 04:48 मिनट पर बुध देव सिंह राशि में गोचर करेंगे।
अगस्त में ग्रहों का नक्षत्र गोचर
अगस्त में कौन-कौन से ग्रह करेंगे नक्षत्र गोचर?
- 01 अगस्त 2025, शुक्रवार को सुबह 03:51 मिनट पर शुक्र देव आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 03 अगस्त 2025, रविवार को सुबह 04:16 मिनट पर सूर्य देव अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 12 अगस्त 2025, मंगलवार को दोपहर 02:14 मिनट पर शुक्र देव पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 13 अगस्त 2025, बुधवार को सुबह 05:44 मिनट पर गुरु पुनर्वसु नक्षत्र और देर रात 10:44 मिनट पर मंगल देव हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 18 अगस्त 2025, सोमवार को सुबह 10:50 मिनट पर शनि देव उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 22 अगस्त 2025, शुक्रवार को सुबह 04:29 मिनट पर बुध देव अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 23 अगस्त 2025, शनिवार को रात 08:42 मिनट पर शुक्र देव पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 30 अगस्त 2025, शनिवार को सुबह 11:28 मिनट पर गुरु देव पुनर्वसु नक्षत्र और रात 09:52 मिनट पर सूर्य देव पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे।