आज का राशिफल: जानें 4 जुलाई 2025 के लिए सभी राशियों का भविष्य

आज का राशिफल
आज का राशिफल: 4 जुलाई 2025 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 4 बजकर 31 मिनट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी। चित्रा नक्षत्र शाम 4 बजकर 50 मिनट तक रहेगा, इसके बाद स्वाती नक्षत्र का आगमन होगा। शिव योग शाम 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगा, इसके बाद सिद्ध योग की शुरुआत होगी। कौलव करण शाम 4 बजकर 31 मिनट तक रहेगा, फिर तैतिल करण लगेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, चंद्रमा तुला राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, बुध कर्क राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, और शनि मीन राशि में स्थित रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?
मेष राशि
जीवनसाथी के सहयोग से आपके कार्य सफल होंगे। आज व्यापार में लाभ की संभावना है। आपकी दिनचर्या में बदलाव आ सकता है। मिलनसार व्यवहार से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार के प्रयास सफल होंगे।
वृषभ राशि
आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक समस्याओं के समाधान में दोस्तों की मदद मिलेगी। जीवनशैली पर खर्चों में कमी लाना आवश्यक है। कारोबार में अचानक लाभ मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि
आज नए अनुबंध हो सकते हैं, जो संतान की उन्नति में सहायक होंगे। मानसिक प्रसन्नता प्राप्त होगी। भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
कर्क राशि
आपकी तरक्की से आपके अपने लोगों को परेशानी हो सकती है। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं, सतर्क रहें। आज खान-पान में संयम रखें। व्यावसायिक श्रेष्ठता बढ़ेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे, और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
सिंह राशि
नौकरी में चल रही परेशानियाँ समाप्त होंगी। राजनीतिक मामलों में कटु अनुभव मिल सकते हैं। व्यापार में तरक्की संभव है। आपकी व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा। व्यसनों से बचें, अन्यथा अपमानित होने की आशंका है।
कन्या राशि
समय का सही उपयोग करते हुए कार्य करें। संतान के करियर में आ रही अड़चनें दूर होंगी। आज जोखिम भरे कार्यों से बचें। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। संतान सुख की संभावना है।
तुला राशि
किसी की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें, इससे आपके निजी संबंध कमजोर हो सकते हैं। अपनी बुद्धि से काम करें। माता-पिता की सेवा से विमुख न हों, इस अवसर का लाभ लें, दिन शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए विशेष होगा। दूसरों को अपमानित करने से बचें। धनकोष में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। क्रोध और उत्तेजना पर संयम रखें, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं।
धनु राशि
अपनों का दिल जीतना मुश्किल हो सकता है। मेहनत करें और दूसरों के भरोसे काम न करें। नया कारोबार शुरू करने का मन बनेगा। परिवार की स्थिति में सुधार हो सकता है। सरकारी और कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल होंगे।
मकर राशि
आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति होगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें।
कुंभ राशि
व्यापार संबंधित योजनाएं लाभप्रद सिद्ध होंगी। अपनी छवि सुधारने में लगे रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। आवास संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है।
मीन राशि
दूसरों की उन्नति से ईर्ष्या न करें। अपनी सोच को बदलें। नौकरी में आशानुकूल स्थिति बनेगी। व्यर्थ की शान-शौकत से दूर रहें। शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।