गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन शिवधाम आश्रम में

गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी
गुरुदेव सुधांशु महाराज के आशीर्वाद से विश्व जागृति मिशन द्वारा चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली मंडल के सहयोग से श्री शिवधाम आश्रम (मोरनी रोड) में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस अवसर पर आश्रम में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से चेयरपर्सन सुदेश गुप्ता, प्रधान सौरभ गुप्ता, आचार्य कुलदीप पांडेय और योगराज मुंजाल ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा के इस विशेष अवसर पर, 7 जून को शाम 5 बजे से 7 बजे तक सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, 8 जून को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक गुरु अमृत वचन, दर्शन, पाद पूजन और भंडारे का कार्यक्रम होगा। इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली मंडल के सभी गुरु भाई-बहन उपस्थित थे। प्रमुख कार्यकर्ता योगराज मुंजाल ने कहा कि महोत्सव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। कार्यक्रम स्थल पर सभी भक्तों ने भूमि पूजन और हवन भी किया।