जानकी नवमी 2026: माता सीता की पूजा और विशेष उपाय
जानकी नवमी 2026 का महत्व
जानकी नवमी 2026: हिंदू धर्म में माता सीता को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। उन्हें भूमिजा भी कहा जाता है और धर्य तथा तप की देवी के रूप में पूजा जाता है। यह पर्व हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भक्तजन व्रत रखते हैं और माता सीता की पूजा करते हैं। माता लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं।
विशेष उपाय
चरण चिह्न:
जानकी नवमी के अवसर पर चांदी या अष्टधातु से बने लक्ष्मी चरण घर लाना और उन्हें मंदिर में स्थापित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन्हें घर के मुख्य द्वार पर अंदर की ओर लगाने से धन के आगमन के द्वार खुलते हैं।
शृंगार सामग्री:
विवाहित महिलाओं के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन माता सीता को श्रृंगार सामग्री अर्पित करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। पूजा के बाद इस सामग्री का कुछ हिस्सा स्वयं उपयोग करें और बाकी का दान करें।
तुलसी का पौधा:
तुलसी को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है या वह सूख गया है, तो जानकी नवमी के दिन नया पौधा लाना और उसे उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना अत्यंत शुभ रहेगा। यह वास्तु दोषों को समाप्त करने में मदद करता है।
