जुलाई 2025 में वक्री होंगे ये 3 ग्रह: जानें राशियों पर प्रभाव

ग्रहों की वक्री स्थिति
Retrograde Planet: वैदिक ज्योतिष में सूर्य, चंद्रमा, राहु और केतु को छोड़कर अन्य ग्रह समय-समय पर वक्री होते हैं। सूर्य और चंद्रमा कभी वक्री नहीं होते, जबकि राहु और केतु हमेशा वक्री रहते हैं। जब ग्रह वक्री होते हैं, तो उनकी ऊर्जा में वृद्धि होती है, लेकिन इस ऊर्जा पर ग्रह का नियंत्रण नहीं होता, जिससे उनके फल देने की क्षमता का अनुमान लगाना कठिन हो जाता है। वक्री अवस्था में शुभ फल की अपेक्षा अशुभ फल अधिक देखने को मिलते हैं।
जुलाई 2025 में वक्री ग्रहों की जानकारी
जुलाई 2025 में ये ग्रह होंगे वक्री
द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई 2025 में तीन ग्रह वक्री होंगे: बुध, शनि और नेपच्यून। आइए जानते हैं, ये ग्रह कब से कब तक वक्री रहेंगे:
— शनि ग्रह 13 जुलाई 2025 को सुबह 9:36 AM से वक्री होंगे और 28 नवम्बर 2025 को 9:20 AM तक वक्री रहेंगे, यानी कुल 138 दिन।
— बुध ग्रह 18 जुलाई 2025 को 10:13 AM से वक्री होंगे और 11 अगस्त 2025 को 12:59 PM तक वक्री रहेंगे, कुल 25 दिन।
— नेपच्यून ग्रह 5 जुलाई 2025 को रात 2:58 AM से वक्री होंगे और 10 दिसम्बर 2025 तक वक्री रहेंगे, यानी कुल 159 दिन।
वक्री ग्रहों का राशियों पर प्रभाव
शनि, बुध और नेपच्यून के वक्री होने का राशियों पर असर
मेष राशि
इस दौरान कार्यक्षेत्र में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शनि की वक्री चाल करियर में रुकावट ला सकती है। बुध के प्रभाव से संचार में गलतफहमी हो सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। नेपच्यून की स्थिति मानसिक भ्रम बढ़ा सकती है, ध्यान और मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा।
वृषभ राशि
विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में अड़चन आ सकती है। यह समय किसी बड़े निर्णय को टालने का है। धार्मिक और आध्यात्मिक रुचियों में मन लगेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें।
मिथुन राशि
आर्थिक निवेश और पार्टनरशिप में सावधानी जरूरी है। वक्री ग्रहों के प्रभाव से धोखे की संभावना बनी रहती है। मानसिक तनाव से राहत पाने के लिए योग करें।
कर्क राशि
विवाहिक जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। रिश्तों को संभालना जरूरी है। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखें।
सिंह राशि
स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आएंगी, लेकिन धैर्य रखें। जीवनशैली में सुधार का यह उत्तम समय है।
कन्या राशि
प्रेम संबंधों में गलतफहमियों के योग बन रहे हैं। बच्चों से जुड़ी चिंताएं भी बढ़ सकती हैं। भावनाओं को संतुलित रखें।
तुला राशि
घर-परिवार में तनाव संभव है। भूमि या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में देरी हो सकती है।
वृश्चिक राशि
छोटी यात्राएं या तकनीकी चीजों में रुकावटें आ सकती हैं। भाई-बहनों से मतभेद की स्थिति बन सकती है।
धनु राशि
आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आत्म-मूल्यांकन का यह समय है।
मकर राशि
यह समय आत्मचिंतन और खुद के विकास का है। स्वास्थ्य, करियर और रिश्तों में धीमी प्रगति रहेगी।
कुंभ राशि
अतीत की बातें मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। ध्यान और आत्मनिरीक्षण से शांति मिलेगी।
मीन राशि
दोस्ती और सामाजिक संबंधों में भ्रम हो सकता है। योजनाएं आगे बढ़ेंगी, लेकिन समय लगेगा।