दशहरा 2025: जानें कब है रावण दहन और शुभ मुहूर्त

दशहरा का महत्व
Dussehra 2025 Date & Time: हिंदू धर्म में दशहरा का पर्व विशेष महत्व रखता है। इसे विजयादशमी और दसरा के नाम से भी जाना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेता युग में भगवान श्री राम ने इसी दिन रावण का वध कर माता सीता को मुक्त किया था। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानकर भगवान राम की पूजा की जाती है और रावण का पुतला जलाया जाता है।
दशहरा 2025 में कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 1 अक्टूबर 2025 की शाम 07:01 से लेकर 2 अक्टूबर की शाम 07:10 तक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। इसलिए, 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का विजय मुहूर्त दोपहर 02:28 से 03:16 तक रहेगा, जबकि अपराह्न काल 01:40 से 04:03 तक होगा।
रावण दहन का समय
धार्मिक मान्यता के अनुसार, दशहरा पर शाम के प्रदोष काल में रावण दहन करना शुभ माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 अक्टूबर 2025 को शाम 6:30 से रात 8:30 बजे तक प्रदोष काल रहेगा, इस दौरान रावण का दहन किया जा सकता है।
दशहरा पर क्या करें और क्या न करें?
- किसी से झगड़ा न करें।
- किसी की बुराई न करें।
- गलत कामों और लोगों से दूर रहें।
- पशु-पक्षियों को न सताएं।
- घर में गंदगी न फैलाएं।
- दान करें।
- घर में दीपक जलाएं।
- राम जी और मां दुर्गा की पूजा करें।
- सोना, चांदी या कोई नई चीज खरीदें।