नवरात्र के चौथे दिन राशि अनुसार दान से पाएं संकटों से मुक्ति
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा से घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। इस दिन राशि अनुसार दान करने से साधक को संकटों से मुक्ति मिलती है। जानें किस राशि के जातक को क्या दान करना चाहिए और कैसे ये उपाय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
Sep 26, 2025, 06:03 IST
| 
मां कूष्मांडा की पूजा से सुख और समृद्धि
मां कूष्मांडा की पूजा से घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आएगी
Shardiya Navratri Daan, नई दिल्ली: ज्योतिषियों के अनुसार, शारदीय नवरात्र के चौथे दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिसमें दुर्लभ भद्रावास और शिववास शामिल हैं। इस दिन देवी मां कूष्मांडा की पूजा करने से घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं।
इन उपायों को अपनाने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, इस दिन पूजा के बाद आर्थिक स्थिति के अनुसार दान-पुण्य करने की परंपरा है। यदि आप जीवन में चल रहे संकटों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा करें और राशि अनुसार दान करें।
राशि अनुसार दान करने की विधि
राशि अनुसार करें दान
- मेष राशि के जातक गेहूं और हरी सब्जियों का दान करें।
- वृषभ राशि के जातक पोहा और चीनी का दान करें।
- मिथुन राशि के जातक साबुत मूंग और हरे रंग का वस्त्र का दान करें।
- कर्क राशि के जातक चावल, आटा और नारियल का दान करें।
- सिंह राशि के जातक गुड़ और मूंगफली का दान करें।
- कन्या राशि के जातक हरी सब्जियों का वितरण करें।
- तुला राशि के जातक सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
- वृश्चिक राशि के जातक लाल रंग के कपड़े का दान करें।
- धनु राशि के जातक बेसन के लड्डू और मक्के का आटा का दान करें।
- मकर राशि के जातक सरसों और तिल के तेल का दान करें।
- कुंभ राशि के जातक काले तिल और नीले रंग के कपड़े का दान करें।
- मीन राशि के जातक चने की दाल और पके पपीते का दान करें।