परिवर्तिनी एकादशी: राशि अनुसार दान से प्राप्त करें पुण्य

पुण्य की प्राप्ति और कष्टों का निवारण
पुण्य की प्राप्ति और कष्टों का निवारण
सनातन धर्म में सालभर कई एकादशियां आती हैं, जिनमें से हर एकादशी का अपना विशेष महत्व है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है, जिसे जलझूलनी ग्यारस और पद्मा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु करवट बदलते हैं और चार माह की योगनिद्रा के बाद पुनः सक्रिय होकर जगत का कल्याण करते हैं।
इस दिन व्रत, पूजा और दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सभी प्रकार की विपत्तियों से मुक्ति मिलती है। राशि अनुसार दान करने से भी कष्टों से छुटकारा मिलता है।
तप और त्याग से पापों का नाश
तप-त्याग से पाप होते हैं नष्ट, मोक्ष की प्राप्ति होती है
पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस तिथि पर भगवान विष्णु योग निद्रा के दौरान करवट बदलते हैं। इस दिन किए गए तप और त्याग से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग सरल होता है। इसलिए इस दिन दान करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। राशि अनुसार दान करने से विष्णु कृपा और ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं परिवर्तिनी एकादशी पर राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।
- मेष राशि: इस दिन मेष राशिवालों के लिए अनाज का दान करना शुभ रहेगा। इससे पुण्य प्राप्त होगा और भगवान विष्णु भी प्रसन्न होंगे।
- वृषभ राशि: वृषभ राशिवालों के लिए दूध, चावल, खीर या सफेद कपड़ों का दान करना लाभकारी रहेगा।
- मिथुन राशि: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए इस दिन हरे रंग के फलों का दान करें।
- कर्क राशि: कर्क राशिवालों के लिए कच्चे दूध का दान करना शुभ रहेगा।
- सिंह राशि: परेशानियों से बचने के लिए गुड़ का दान करें।
- कन्या राशि: जल का दान करें, इससे विशेष कृपा प्राप्त होगी।
- तुला राशि: दूध या खीर का दान करें।
- वृश्चिक राशि: लाल कपड़े, सेब या चूड़ियों का दान करें।
- धनु राशि: दूध, जल, खीर, अक्षत, कपड़े और हल्दी अर्पित करें।
- मकर राशि: केले का दान करें।
- कुंभ राशि: नए कपड़ों का दान करें।
- मीन राशि: पीले रंग की मिठाई का दान करें।