मथुरा में यमुना चालीसा पाठ के जरिए कॉरिडोर परियोजना का विरोध जारी

कॉरिडोर परियोजना के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
मथुरा। बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना और न्यास गठन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 67वें दिन भी जारी रहा। गोस्वामी समाज और व्यापारी परिवार की महिलाओं ने मंदिर के मुख्य द्वार पर बैठकर यमुना चालीसा का पाठ किया, जिससे कॉरिडोर और न्यास का विरोध किया गया।
सेवायत गोस्वामी परिवार और अन्य समाज की महिलाओं ने सामूहिक रूप से यमुना चालीसा का पाठ किया, जो एक अद्भुत दृश्य था। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर केवल एक बहाना है, असल में मंदिर के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। ब्रजवासियों की आवाज़ में यह नारों ने भी माहौल को गर्म कर दिया। स्थानीय निवासी वर्षा ओटवानी ने कहा कि न्यास और कॉरिडोर किसी समस्या का समाधान नहीं हैं। यदि कॉरिडोर वास्तव में समस्या का हल होता, तो काशी, उज्जैन और खाटू श्याम में इतनी लंबी कतारें नहीं होतीं। सरकार केवल वीआईपी और वीवीआईपी लोगों को सुविधाएं देना चाहती है।
राखी गोस्वामी ने कहा कि न्यास केवल एक छलावा है और कॉरिडोर की कोई आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर नीरू गोस्वामी, प्रीती गोस्वामी, निशा शर्मा, पूनम मिश्र, अदिति गोस्वामी, श्रद्धा खंडेलवाल, राधा मिश्रा, रितिका शर्मा, नीलम गोस्वामी, रानी शर्मा, रेखा अग्रवाल, मनीषा सारस्वत आदि उपस्थित थीं।