माँ बनैलिया मंदिर का 35वां वार्षिकोत्सव: भव्य शोभायात्रा का आयोजन
शोभायात्रा का भव्य आयोजन
महराजगंज :: — नगर पालिका परिषद नौतनवा में स्थित माँ बनैलिया मंदिर से रविवार को 35वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। यात्रा का आरंभ मंदिर परिसर से हुआ और यह गांधी चौक, सरदार शहीद भगत सिंह चौक, हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा, अटल चौक, घंटाघर, सरदार शहीद भगत सिंह चौक तथा खनुवा चौराहा होते हुए पुनः मंदिर पर समाप्त हुई।
शोभायात्रा के मार्ग को आकर्षक और स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में सफाई कार्य किया गया और सड़कों को सजाया गया। इस दौरान, पालिका अध्यक्ष ने भक्तों को प्रसाद वितरित कर सेवा का परिचय दिया।
पूरी शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और माँ बनैलिया के जयकारों से नगर भक्तिमय हो गया। माँ बनैलिया की मुख्य झांकी के साथ-साथ भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण की झांकियां और भगवान शिव के तांडव नृत्य ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की बड़ी संख्या ने शोभायात्रा को और भी भव्य बना दिया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, संजय पाठक, अनिल जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अशोक रौनियार, संजय मौर्या, विशाल जायसवाल, अमित यादव, राकेश जायसवाल, राहुल दूबे, अभय कुमार, दुर्गेश कुमार, राजकुमार गौड़, उमेश मणि, विजय उपाध्याय, प्रमोद पाठक, दिनेश मणि त्रिपाठी, सुनील कुमार गौड़, नितेश त्रिपाठी जैसे कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शोभायात्रा के सफल आयोजन ने नगर में धार्मिक उत्साह और आस्था का अद्भुत वातावरण उत्पन्न किया।

