मां बगलामुखी जयंती: शत्रुओं से मुक्ति और मानसिक शांति के उपाय
मां बगलामुखी जयंती का महत्व
कभी-कभी जीवन में ऐसी कठिनाइयाँ आती हैं, जब दुश्मन हमें चारों ओर से घेर लेते हैं या बिना किसी कारण के पीछा नहीं छोड़ते। ऐसे में आज का दिन एक वरदान की तरह है। हिंदू धर्म में मां बगलामुखी जयंती का विशेष महत्व है। मां बगलामुखी, जो दस महाविद्याओं में से एक हैं, को 'शत्रु नाशिनी' के नाम से भी जाना जाता है।
मां बगलामुखी की पूजा तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष यह पावन पर्व 24 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह जयंती तंत्र साधकों और भक्तों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है।
मां बगलामुखी जयंती का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां बगलामुखी की पूजा से न केवल शत्रुओं का नाश होता है, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा, कानूनी मामलों और मानसिक तनाव को भी दूर करती है। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण में 'दस महाविद्याओं' की उत्पत्ति की कथा में मां बगलामुखी की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया है।
परेशानियों को दूर करने के उपाय
शत्रुओं को शांत करने के लिए: स्नान के बाद पीले सरसों के दानों से हवन करना एक प्रभावी उपाय है।
कोर्ट केस में जीत के लिए: यदि आप किसी कानूनी विवाद में हैं, तो इस दिन बगलामुखी कवच का पाठ अवश्य करें। इससे आपके विरोधी झुक जाएंगे।
अच्छी सेहत के लिए: यदि आपकी सेहत ठीक नहीं है, तो शहद, घी और शक्कर के साथ दुर्वा, गरुच और लावा मिलाकर हवन करें।
पारिवारिक क्लेश दूर करने के लिए: घर में रोजाना कलेश हो रहा है, तो घर की थोड़ी धूल लेकर उसे कत्थई कपड़े में बांधकर सुनसान जगह पर दबा दें।
बिजनेस में तरक्की के लिए: यदि बिजनेस पार्टनर से अनबन चल रही है, तो सफेद फूलों का एक गमला मंदिर में दान करें और दूसरा अपने पार्टनर को उपहार में दें।
मानसिक शांति के लिए: पके हुए बासमती चावल में पिसी चीनी मिलाकर सफेद गाय को खिलाएं और गौ माता का आशीर्वाद लें।
प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने के लिए: इस दिन अपने भांजे या भतीजे को नए कपड़े उपहार में दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।
सुखद दांपत्य जीवन के लिए: दांपत्य जीवन में तनाव है तो इस दिन दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके माता का ध्यान करें और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
