शनिवार के विशेष उपाय: दीपक जलाने से पाएं शनिदेव की कृपा

शनिवार के उपाय
शनिवार के उपाय: हिंदू धर्म में दीपक जलाना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने का एक साधन भी माना जाता है। दीपक के प्रकाश से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि यह मन और जीवन में सकारात्मकता भी लाता है। विशेष रूप से शनिवार की शाम को दीपक जलाने की परंपरा ज्योतिष शास्त्र में अत्यधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है।
शनिवार को सूर्यास्त के समय चार विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से जीवन की बाधाएं समाप्त होती हैं और शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं वे चार महत्वपूर्ण स्थान, जहां शनिवार की शाम को दीपक जलाना अत्यंत लाभकारी होता है-
शनिदेव के मंदिर में दीपक जलाएं
ज्योतिष के अनुसार, शनिवार की शाम को शनिदेव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ध्यान रखें कि दीपक में काले तिल अवश्य डालें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जातक को धन लाभ, दरिद्रता से मुक्ति और जीवन में स्थिरता प्राप्त होती है। इसके साथ ही नकारात्मक शक्तियों से भी सुरक्षा मिलती है।
मुख्य द्वार के दाहिने ओर दीपक
घर के मुख्य द्वार (मेन गेट) के दाहिनी ओर शनिवार की शाम दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में समृद्धि आती है। राहु के दुष्प्रभाव कम होते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक
शनिवार को हनुमान मंदिर जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाना अत्यधिक फलदायी माना जाता है। दीपक जलाने के साथ हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। इससे हनुमानजी की कृपा प्राप्त होती है और सभी ग्रहों के अशुभ प्रभावों से राहत मिलती है। साथ ही नौकरी और व्यापार में उन्नति होती है।
शमी वृक्ष के नीचे दीपक
शनिवार की शाम को शमी के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाना भी बहुत लाभकारी होता है। यह उपाय शनि दोष को दूर करता है और रुके हुए कार्यों में प्रगति लाता है। साथ ही यह उपाय जीवन में आने वाली मुसीबतों और परेशानियों से मुक्ति दिलाता है।