Newzfatafatlogo

सोमनाथ मंदिर में 75 वर्षों के पुनर्निर्माण का जश्न, पीएम मोदी ने किया जलाभिषेक

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्षों का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक किया। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक विरासत और श्रद्धा को दर्शाता है। जानें इस भव्य समारोह के बारे में और कैसे यह भारत की संस्कृति को विश्व स्तर पर प्रस्तुत करता है।
 | 
सोमनाथ मंदिर में 75 वर्षों के पुनर्निर्माण का जश्न, पीएम मोदी ने किया जलाभिषेक

सोमनाथ मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन

*मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और उनके सहयोगी मंत्री श्री प्रवेश वर्मा, श्री मनजिंदर सिंह सिरसा और श्री कपिल मिश्रा के साथ जलाभिषेक किया गया


*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन


*सोमनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने नतमस्तक होकर पूजा की


*हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा मंदिर का प्रांगण


नई दिल्ली: सोमनाथ पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सोमनाथ मंदिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की।


इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने चाँदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया और लाइव प्रसारण के माध्यम से इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।


सोमनाथ का पुनर्निर्माण अनगिनत आक्रमणों और विध्वंसों के बावजूद यह दर्शाता है कि भारत की संस्कृति, श्रद्धा और सनातन चेतना को कभी पराजित नहीं किया जा सकता।


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत "विकास भी और विरासत भी" के संकल्प के साथ विश्व मंच पर अपनी पहचान बना रहा है। भारत की सांस्कृतिक चेतना आज सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन कर रही है।


इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह जी, श्री मनजिंदर सिंह सिरसा जी, श्री कपिल मिश्रा जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।