2 जुलाई 2025 का लव राशिफल: रिश्तों में सुधार और नए अवसर

लव राशिफल 02 जुलाई 2025
लव राशिफल 02 जुलाई 2025: जुलाई का दूसरा दिन कई राशियों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन सुबह 11:58 बजे तक आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू होगी। भगवान गणेश को समर्पित बुधवार को सुबह 11:07 बजे तक उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र का आरंभ होगा। इस दिन दोपहर 05:46 बजे तक वरीयान योग रहेगा, जिसके बाद परिघ योग का संयोग बनेगा।
बुधवार को दोपहर 12:30 से 02:11 बजे तक राहुकाल रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में, शुक्र वृषभ में, मंगल और केतु सिंह में, सूर्य और गुरु मिथुन में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में स्थित रहेंगे। आइए जानते हैं 02 जुलाई 2025 के लव राशिफल और उपायों के बारे में।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
विवाहित जातक अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक यात्रा का आनंद लेंगे। सिंगल लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 08
- लकी दिशा- उत्तर-पूर्व
- सावधानी- बाल न कटवाएं।
- उपाय- घर में शिवलिंग स्थापित करें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
विवाहित जातक प्रकृति में समय बिताएंगे, जिससे रिश्ते में ताजगी आएगी। सिंगल जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 18
- लकी दिशा- दक्षिण-पूर्व
- सावधानी- जरूरत से ज्यादा दखल न दें।
- उपाय- शिव जी और देवी पार्वती की मूर्ति स्थापित करें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
हाल ही में रिलेशनशिप में आए लोग पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। विवाहित जोड़ों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 14
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- नाखून न काटें।
- उपाय- नंदी महाराज की प्रतिमा स्थापित करें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
कर्क राशि के विवाहित जातक परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 02
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- किसी का अपमान न करें।
- उपाय- गणेश जी की पूजा करें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
आपका साथी आपको खुश करने के लिए किसी खास जगह ले जा सकता है। सिंगल लोग मानसिक तनाव में रह सकते हैं।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 05
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- बाल न धोएं।
- उपाय- मोदक का दान करें।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
विवाहित जातकों को साथी के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। सिंगल लोग व्यस्त रहेंगे।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 15
- लकी दिशा- दक्षिण-पश्चिम
- सावधानी- झूठ न बोलें।
- उपाय- लाल कपड़ों का दान करें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
शादीशुदा कपल को तीसरे व्यक्ति से बचना चाहिए। सिंगल लोगों को सच्चा प्यार नहीं मिलेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 11
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- लालच में गलत फैसले न लें।
- उपाय- चावल या चीनी का दान करें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
अंडरस्टैंडिंग की कमी से विवाहित कपल में झगड़ा हो सकता है। सिंगल लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 20
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- गुस्से को नियंत्रित करें।
- उपाय- पीले रंग की मिठाई का दान करें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
विवाहित जातक अपने साथी पर विश्वास रखें। सिंगल जातकों को धैर्य रखना होगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 22
- लकी दिशा- दक्षिण-पूर्व
- सावधानी- लंबी यात्रा से बचें।
- उपाय- गणेश जी को मिठाई का भोग लगाएं।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
तीसरा व्यक्ति मकर राशिवालों के प्रेम जीवन में दखल देगा। सिंगल लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 16
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- गीले बाल में पूजा न करें।
- उपाय- सुहागिन महिलाओं को सिंदूर का दान करें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
कोई तीसरा व्यक्ति कपल के बीच लड़ाई कराने का प्रयास कर सकता है। सिंगल जातकों को चोट लग सकती है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 05
- लकी दिशा- उत्तर-पूर्व
- सावधानी- अनजान व्यक्ति से प्रसाद न लें।
- उपाय- गणेश जी को चावल अर्पित करें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
विवाहित कपल के संबंध में मिठास बढ़ेगी। सिंगल लोगों को जल्द शादी का रिश्ता मिल सकता है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 19
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- अनजान व्यक्ति की बातों में आकर उधार न दें।
- उपाय- गणेश जी को पांच दुर्वा अर्पित करें।