2025 की QS रैंकिंग में छात्रों के लिए सबसे सुरक्षित शहर
छात्रों के लिए सुरक्षित शहरों की सूची
जब कोई छात्र विदेश में अध्ययन के लिए निकलता है, तो उसके साथ केवल किताबें और कपड़े नहीं होते, बल्कि उम्मीदें, चिंताएं और माता-पिता की सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी होती हैं। खासकर यह जानना कि क्या वह देश सुरक्षित है और वहां का माहौल कैसा होगा। इन सवालों के उत्तर क्यूएस (QS) रैंकिंग देती है, जो न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता बल्कि छात्रों के अनुभव के आधार पर शहरों का मूल्यांकन करती है। आइए जानते हैं कि 2025 की QS रैंकिंग के अनुसार छात्रों के लिए दुनिया के 5 सबसे सुरक्षित शहर कौन से हैं।1. सियोल, दक्षिण कोरिया - सुरक्षा में नंबर एक: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल को छात्रों के लिए सबसे सुरक्षित शहर माना गया है। इसे QS रैंकिंग में 100 में से 100 अंक मिले हैं और छात्र अनुभव स्कोर 79.3 है। यहां की तकनीकी प्रगति, अनुशासित समाज और मजबूत सार्वजनिक परिवहन इसे छात्रों के लिए आदर्श बनाते हैं।
2. टोक्यो, जापान - अनुशासन और आधुनिकता का संगम: दूसरे स्थान पर टोक्यो है, जिसे छात्रों से 87.1 का स्कोर मिला है और इसका कुल स्कोर 99.1 है। जापान के इस मेगासिटी में संस्कृति, तकनीक और सुरक्षा का अनोखा संतुलन है। छात्र यहां की सफाई, परिवहन और सामाजिक शांति की सराहना करते हैं।
3. लंदन, यूनाइटेड किंगडम - विश्वस्तरीय शिक्षा और सुरक्षा: QS रैंकिंग में लंदन को तीसरे स्थान पर रखा गया है, जहां छात्र अनुभव स्कोर 98.3 और कुल स्कोर 97.1 है। लंदन में कई शीर्ष विश्वविद्यालय हैं और यह शहर छात्रों को विविधता, करियर के अवसर और सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है।
4. म्यूनिख, जर्मनी - सुरक्षित और सुव्यवस्थित: म्यूनिख, जर्मनी का प्रमुख शहर है और इसे छात्रों की नजरों में 94.8 स्कोर मिला है, जबकि कुल स्कोर 96.3 है। यहां का शांत वातावरण, स्वच्छता और उच्च जीवन स्तर इसे विदेशी छात्रों के लिए विशेष बनाता है।
5. मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया - पढ़ाई और जीवन का बेहतरीन तालमेल: मेलबर्न को QS ने छात्र दृष्टिकोण में 98.2 और कुल स्कोर 95.7 दिया है। यह शहर शिक्षा, संस्कृति और जीवनशैली का बेहतरीन मिश्रण है। यहां भारतीय छात्रों की संख्या भी अधिक है, जिससे सांस्कृतिक अपनापन महसूस होता है।