2026 का पहला चंद्र ग्रहण: जानें तिथि, समय और स्थान
भारत में चंद्र ग्रहण की जानकारी
जानें भारत में दिखेगा या नहीं
ग्रहण का समय धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान खान-पान और पूजा-पाठ से बचना चाहिए। सूर्य ग्रहण अमावस्या पर और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा पर होता है। हाल ही में फाल्गुन माह की अमावस्या पर पहला सूर्य ग्रहण हुआ था।
अब फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर पहला चंद्र ग्रहण होने वाला है। आइए जानते हैं कि यह चंद्र ग्रहण कब और किस राशि व नक्षत्र में होगा, और क्या यह भारत में दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण 2026 की तिथि और समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, पहला चंद्र ग्रहण 03 मार्च को फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होगा। यह ग्रहण दोपहर 03:20 बजे शुरू होगा और शाम 06:47 बजे समाप्त होगा। यह साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा, जिसकी अवधि 03 घंटे 27 मिनट होगी। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा।
किस राशि और नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण?
यह चंद्र ग्रहण पूवार्फाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में होगा। चूंकि यह ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा, इसका सूतक काल भी लागू होगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल
चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले शुरू होता है। इस प्रकार, इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल 3 मार्च को सुबह 06:20 बजे शुरू होगा और ग्रहण समाप्त होने पर समाप्त होगा।
भारत में चंद्र ग्रहण का दृश्य
यह चंद्र ग्रहण पश्चिम बंगाल और उसके उत्तर-पूर्वी हिस्सों, साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों जैसे मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, असम और अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा। इसके अलावा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में आंशिक रूप से चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा।
