24 जून 2025 का प्रेम राशिफल: जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन

प्रेम राशिफल 24 जून 2025
प्रेम राशिफल 24 जून 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 जून 2025 को शाम 06:59 बजे तक आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी, इसके बाद अमावस्या का आरंभ होगा। दोपहर 12:54 बजे तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र का आगमन होगा। राहुकाल दोपहर 03:50 बजे से शाम 05:31 बजे तक रहेगा।
हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के दिन सुबह 09:35 बजे तक शूल योग रहेगा, इसके बाद गण्ड योग शुरू होगा। इसके अलावा, 24 जून को रात 11:45 बजे चंद्र देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए यह दिन प्यार और रोमांस के लिहाज से कैसा रहेगा।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
रिश्ते में मौजूद लोग प्यार में धोखा खा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। विवाहित जातकों को अपने साथी की भावनाओं को समझने में कठिनाई हो सकती है, जिससे घर में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 11
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
- सावधानी- किसी की बातों में आकर अनैतिक कार्य न करें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अपने साथी के साथ खुलकर बात करनी चाहिए और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करना चाहिए। अन्यथा, आपकी शादी में दरार आ सकती है। सिंगल जातकों को मंगलवार को सच्चा प्यार नहीं मिलेगा, इसलिए उम्मीद न रखें।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 19
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- हनुमान जी को नारंगी मिठाई का भोग लगाएं।
- सावधानी- पैसे उधार देने से बचें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
सिंगल जातक बिना सोचे-समझे किसी के प्रपोजल को स्वीकार न करें, अन्यथा प्यार में धोखा खा सकते हैं। विवाहित जातकों को अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करना चाहिए और रिश्ते में गलतफहमियों से बचना चाहिए।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 02
- लकी दिशा- दक्षिण
- उपाय- चंद्र देव को खीर का भोग लगाएं।
- सावधानी- मकान खरीदने से बचें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
मंगलवार को विवाहित कपल ठंडी जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिससे उनके रिश्ते में प्यार का आगमन होगा। अविवाहित कर्क राशि के जातकों को चंद्र देव के आशीर्वाद से सच्चा प्यार मिल सकता है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 24
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- राम जी और हनुमान जी की पूजा करें।
- सावधानी- संपत्ति बेचने से बचें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
अविवाहित सिंह राशि के जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है, लेकिन बिना सोचे-समझे जवाब न दें। शादीशुदा लोगों पर नकारात्मकता हावी रहेगी, जिससे घर में क्लेश का माहौल रहेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 03
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- लड्डुओं का दान करें।
- सावधानी- सोच-समझकर जमीन का सौदा करें।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
हाल के दिनों में जिनका रिश्ता पक्का हुआ है, वे धोखे का शिकार हो सकते हैं। जिनकी शादी को कई साल हो गए हैं, उन्हें अपने साथी के प्रति सावधानी बरतनी होगी।
- शुभ रंग- वाइट
- शुभ अंक- 17
- लकी दिशा- पश्चिम
- उपाय- बूंदी का दान करें।
- सावधानी- जल्दबाजी में निवेश न करें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत बनाने के लिए उन्हें समझने का प्रयास करें। अन्यथा, रोजाना के झगड़े आपके रिश्ते को कमजोर कर देंगे। सिंगल लोगों का दिन घर के कामों में व्यतीत होगा।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 07
- लकी दिशा- दक्षिण
- उपाय- खीर का दान करें।
- सावधानी- किसी की बातों में आकर उधार न दें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
सिंगल जातकों का किसी दोस्त से झगड़ा हो सकता है, जिससे मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी का आपकी तरफ आकर्षण बढ़ेगा, जिससे शादीशुदा जिंदगी में रोमांस बढ़ेगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 28
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- धन का दान करें।
- सावधानी- अकेले वाहन चलाकर लंबी यात्रा पर न जाएं।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
मंगलवार को विवाहित जातकों का साथी संग भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सिंगल लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। करियर में अस्थिरता आएगी और सेहत में भी गिरावट आ सकती है।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 12
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- गरीबों की सेवा करें।
- सावधानी- उधार लेने से बचें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
अविवाहित जातकों को अपना सच्चा प्यार नहीं मिलेगा। विवाहित जातकों की शादीशुदा जिंदगी में संतुलन, प्यार और भरोसा बढ़ेगा। मंगलवार को घर पर साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 31
- लकी दिशा- पश्चिम
- उपाय- अनाज का दान करें।
- सावधानी- जल्दबाजी में किसी को पैसे न दें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
चंद्र देव की कृपा से विवाहित जातकों की शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। सिंगल जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 20
- लकी दिशा- दक्षिण
- उपाय- गौशाला में हरे चारे का दान करें।
- सावधानी- सोच-समझकर पैसों का लेन-देन करें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
मीन राशि के जातकों की शादीशुदा जिंदगी में धीरे-धीरे खुशियां बढ़ेंगी। साथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। यदि आप सिंगल हैं, तो यह दिन आपके लिए प्यार के अलावा हर मायने में खास रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 16
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- राहगीरों को शरबत पिलाएं।
- सावधानी- अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें।