Newzfatafatlogo

8 अगस्त 2025 का प्रेम राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगी खुशखबरी

8 अगस्त 2025 का प्रेम राशिफल कुछ राशियों के लिए खुशियों का संदेश लेकर आया है। इस दिन विशेष योग बन रहे हैं, जो प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। जानें मेष से लेकर मीन तक की राशियों के लिए क्या खास है और किस राशि को मिलेगी खुशखबरी। क्या विवाहित जातकों के लिए यह दिन शुभ रहेगा? जानें सभी राशियों का हाल और उपाय।
 | 
8 अगस्त 2025 का प्रेम राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगी खुशखबरी

प्रेम राशिफल 8 अगस्त 2025

प्रेम राशिफल 8 अगस्त 2025: सावन के अंतिम दिन, 8 अगस्त को कुछ राशियों के लिए खुशखबरी का दिन हो सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन दोपहर 02:12 बजे तक श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी, इसके बाद श्रावण पूर्णिमा का आरंभ होगा। सुबह 10:55 से 12:32 बजे तक राहु काल रहेगा। इसके साथ ही आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, वणिज करण और विष्टि करण का महासंयोग बन रहा है।


यदि आप जानना चाहते हैं कि शुक्रवार (मां लक्ष्मी को समर्पित) का दिन आपके प्रेम जीवन में खुशियां लाएगा या नहीं, तो पढ़ें 8 अगस्त 2025 का प्रेम राशिफल।


मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

शुक्रवार का दिन विवाहित मेष राशिवालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। कपल के बीच प्यार की भावना मजबूत होगी और लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के साथी संग नजदीकियां बढ़ेंगी।



  • शुभ रंग- हरा

  • शुभ अंक- 29

  • शुभ दिशा- पश्चिम

  • उपाय- पानी और अनाज का दान करें।


वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

हाल ही में शादी करने वाले वृषभ राशिवाले अपने साथी के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। वहीं, जिनका विवाह काफी समय पहले हुआ है, उन्हें जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा।



  • शुभ रंग- पीला

  • शुभ अंक- 24

  • शुभ दिशा- दक्षिण

  • उपाय- शाम को घर के मुख्य द्वार पर घी के दो दीपक जलाएं।


मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

विवाहित मिथुन राशिवालों के मन में भावनात्मक उथल-पुथल रहने वाली है, जिससे आप और आपका प्रियतम परेशान हो सकते हैं।



  • शुभ रंग- भूरा

  • शुभ अंक- 05

  • शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व

  • उपाय- लक्ष्मी मंत्र का जाप करें।


कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

कर्क राशि के विवाहित जातकों को जीवनसाथी के स्वभाव के कारण परेशानी हो सकती है, जिससे आप अपने मन को किसी भी कार्य में केंद्रित नहीं कर पाएंगे।



  • शुभ रंग- चमकीला

  • शुभ अंक- 12

  • शुभ दिशा- पूर्व

  • उपाय- सुबह-शाम ॐ महालक्ष्म्यै नमो नमः मंत्र का जाप करें।


सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

यदि विवाहित जातकों का जीवनसाथी से झगड़ा चल रहा है, तो वो आपको खुश करने के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।



  • शुभ रंग- नारंगी

  • शुभ अंक- 03

  • शुभ दिशा- उत्तर

  • उपाय- विष्णु जी और देवी लक्ष्मी की पूजा करें।


कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

कन्या राशि के अविवाहित जातकों के लिए यह दिन सामान्य से अच्छा रहेगा, क्योंकि किसी खास से मिलने के योग हैं। विवाहित जातकों के जीवन में भी प्यार की कमी नहीं रहेगी।



  • शुभ रंग- संतरी

  • शुभ अंक- 20

  • शुभ दिशा- ईशान कोण

  • उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें।


तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

तुला राशि के विवाहित जातकों के साथी भरपूर प्यार लुटाएंगे, जिससे दांपत्य जीवन में खुशियों का वास होगा।



  • शुभ रंग- काला

  • शुभ अंक- 09

  • शुभ दिशा- अग्नि कोण

  • उपाय- चीनी का दान करें।


वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

सिंगल वृश्चिक जातकों के लिए यह समय अपने दोस्त के प्रति एकतरफा प्यार की भावनाओं को व्यक्त करने का सही समय है। विवाहित जातक अपने रिश्तों को लेकर दोस्तों के सामने दिखावा न करें।



  • शुभ रंग- पीला

  • शुभ अंक- 01

  • शुभ दिशा- उत्तर

  • उपाय- काली दाल का दान करें।


धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

विवाहित धनु राशि के जातक अपने प्रेम जीवन से जुड़ी बातें किसी से साझा न करें, अन्यथा झगड़ा हो सकता है।



  • शुभ रंग- सफेद

  • शुभ अंक- 14

  • शुभ दिशा- पूर्व

  • उपाय- दाल का दान करें।


मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

सिंगल जातकों के लिए एकतरफा इश्क सही नहीं रहेगा, जबकि विवाहित मकर राशिवाले अपने साथी संग झगड़ा कर सकते हैं।



  • शुभ रंग- वाइट

  • शुभ अंक- 17

  • शुभ दिशा- पश्चिम

  • उपाय- अनाज का दान करें।


कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

कुंभ राशि के विवाहित जातकों के रिश्ते में किसी अजनबी की दखलंदाजी नोंकझोंक की वजह बन सकती है।



  • शुभ रंग- नीला

  • शुभ अंक- 11

  • शुभ दिशा- दक्षिण

  • उपाय- अन्न का दान करें।


मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

विवाहित जातकों का साथी संग पुरानी बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है। सिंगल लोगों को भाई-बहनों के चक्कर में भागदौड़ करनी पड़ेगी।



  • शुभ रंग- आसमानी

  • शुभ अंक- 13

  • शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व

  • उपाय- धन का दान करें।