8 जून 2025 का प्रेम राशिफल: जानें अपनी लव लाइफ के बारे में

प्रेम राशिफल 8 जून 2025
8 जून 2025 का प्रेम राशिफल: वैदिक पंचांग के अनुसार, 8 जून 2025 को सुबह 7:18 बजे तक ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। इस दिन राहुकाल दोपहर 5:27 बजे से शाम 7:07 बजे तक रहेगा।
रविवार को परिघ योग और शिव योग का निर्माण हो रहा है। 8 जून को दोपहर 12:17 बजे तक परिघ योग रहेगा, इसके बाद शिव योग का आरंभ होगा। इस दिन चंद्रमा तुला राशि में रहेगा, जिसका प्रभाव 12 राशियों की प्रेम जीवन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं 8 जून 2025 के प्रेम राशिफल, शुभ उपाय, सावधानियाँ, लकी दिशा, रंग और अंक के बारे में।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
जिनके माता-पिता उनकी शादी के लिए तैयार हैं, उन्हें खुशखबरी मिलेगी। किसी रिश्तेदार से शादी का प्रस्ताव आ सकता है। विवाहित जातकों की लव लाइफ में सुधार होगा और वे अपने जीवनसाथी से खुलकर बात करेंगे।
- उपाय: रविवार को सूर्य देव की पूजा करें और उन्हें जल अर्पित करें।
- शुभ रंग: नारंगी
- शुभ अंक: 18
- लकी दिशा: पूर्व
- सावधानी: तामसिक चीजों का सेवन न करें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
विवाहित जातकों को लव लाइफ में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे उनके रिश्ते में स्थिरता आएगी। अविवाहित जातकों को थकान महसूस होगी और वे घर पर ही रहेंगे।
- उपाय: सुबह-शाम घर में घी का दीपक जलाएं।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 07
- लकी दिशा: पश्चिम
- सावधानी: किसी का अपमान न करें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
सिंगल जातकों को पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ी कमजोर रहेगा। विवाहित जातकों को थकान महसूस होगी।
- उपाय: तांबे की चीजों का दान करें।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 03
- लकी दिशा: उत्तर
- सावधानी: खुद वाहन चलाकर कहीं न जाएं।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
कपल के बीच मतभेद किसी दोस्त की मदद से कम होंगे, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं होगी। सिंगल जातकों को भागदौड़ करनी पड़ेगी।
- उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
- शुभ रंग: येलो
- शुभ अंक: 17
- लकी दिशा: दक्षिण
- सावधानी: लोन लेना सही नहीं रहेगा।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
विवाहित जातकों का जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सिंगल जातक किसी मित्र के साथ घूमने जाएंगे, लेकिन लड़ाई भी हो सकती है।
- उपाय: हरे रंग के कपड़ों का दान करें।
- शुभ रंग: पिंक
- शुभ अंक: 16
- लकी दिशा: पश्चिम
- सावधानी: लड़ाई-झगड़ा करने से बचें।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
रविवार को विवाहित जातकों की लव लाइफ में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। सिंगल जातक पूरे दिन व्यस्त रहेंगे।
- उपाय: माथे पर पीला तिलक लगाएं।
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 05
- लकी दिशा: उत्तर
- सावधानी: बेवजह किसी के विवाद में न बोलें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
शादीशुदा जातक अकेलापन महसूस करेंगे। अविवाहित जातकों को दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
- उपाय: मटके का दान करें।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 01
- लकी दिशा: पूर्व
- सावधानी: बातों को छुपाने से बचें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा, जिससे रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। सिंगल जातक अपने करियर पर ध्यान दें।
- उपाय: पानी का घड़ा दान करें।
- शुभ रंग: संतरी
- शुभ अंक: 10
- लकी दिशा: दक्षिण
- सावधानी: झूठ बोलने से बचें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
धनु राशि वाले अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और जीवनसाथी से झगड़ा न करें। सिंगल जातक घरवालों के साथ समय बिताएंगे।
- उपाय: लाल चंदन का दान करें।
- शुभ रंग: भूरा
- शुभ अंक: 29
- लकी दिशा: पश्चिम
- सावधानी: किसी से गलत न बोलें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
विवाहित जातकों के साथी का स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा, जिससे रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। सिंगल जातक अपने करियर पर ध्यान दें।
- उपाय: लाल रंग के कपड़े पहनें।
- शुभ रंग: काला
- शुभ अंक: 16
- लकी दिशा: पूर्व
- सावधानी: माता का अपमान न करें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
विवाहित जातकों के बीच बहस होती रहेगी। अविवाहित जातकों को शादी का रिश्ता आ सकता है, लेकिन जल्दबाजी न करें।
- उपाय: पीले रंग के फलों का दान करें।
- शुभ रंग: चमकीला
- शुभ अंक: 28
- लकी दिशा: उत्तर
- सावधानी: लंबी यात्रा से दूरी बनाएं।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
विवाहित जातकों की लव लाइफ में संतुलन बढ़ेगा। सिंगल जातक किसी दोस्त के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं।
- उपाय: सूर्य के बीज मंत्र का सुबह 7 बार जाप करें।
- शुभ रंग: आसमानी
- शुभ अंक: 17
- लकी दिशा: पूर्व
- सावधानी: ठंडी चीजों को खाने से बचें।