इन 5 राशियों के लिए 4 जून से शुरू होगा भाग्य का नया अध्याय

भाग्यशाली राशियाँ
भाग्यशाली राशियाँ: ज्योतिषी हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 4 जून से 5 राशियों के जातकों के लिए भाग्य के दरवाजे खुल सकते हैं। रुके हुए कार्य संपन्न होने लगेंगे, और धन, प्रगति और खुशियों का आगमन हो सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा, और नई ऊर्जा का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में भी सफलता की संभावना है। बेरोजगार व्यक्तियों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, जबकि व्यापारियों को भी लाभ की उम्मीद है। यह समय मेहनत का फल देने वाला साबित होगा। नकारात्मकता से दूर रहना आवश्यक है। आशावादी रहें और हर अवसर का सही उपयोग करें। आइए जानते हैं, ये 5 राशियाँ कौन-सी हैं?
वृषभ राशि (Taurus)

Taurus
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा। लंबे समय से अटके कार्य अब संपन्न होने लगेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह समय निवेश और लाभ का होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, और अचानक धन लाभ या पुराने कर्ज की वापसी संभव है।
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तों में मिठास आएगी और कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान देने की सलाह है। आशावादी रहें और हर मौके को हाथ से न जाने दें। आलस्य से बचें।
कर्क राशि (Cancer)

Cancer
कर्क राशि के जातकों के लिए जीवन में नई उम्मीदें और सकारात्मक बदलाव आने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और समर्पण की सराहना होगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में भी अच्छे सौदे होने की संभावना है। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। निवेश करने के लिए भी अनुकूल समय है।
घर में शांति और सामंजस्य रहेगा। जीवनसाथी या परिजनों से सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। मानसिक तनाव में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को संतुलित रखें और निर्णय सोच-समझकर लें।
कन्या राशि (Virgo)

Virgo
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय तरक्की और उपलब्धियों से भरपूर रहेगा। पुरानी मेहनत अब रंग लाएगी। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। नई जिम्मेदारियां और सफलता दोनों मिलेंगी। व्यापार में मुनाफ़ा होगा और विस्तार की संभावनाएं भी बनेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय बढ़ेगी और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा।
घर में कोई मांगलिक कार्य या उत्सव हो सकता है। बच्चों की ओर से खुशी मिल सकती है। शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। धैर्य बनाए रखें और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें।
तुला राशि (Libra)

Libra
तुला राशि वालों के लिए यह समय जीवन में संतुलन, सफलता और सौभाग्य लेकर आएगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में तरक्की के योग हैं। जो लोग किसी नई शुरुआत की सोच रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। बिजनेस में नया पार्टनरशिप या प्रोजेक्ट लाभदायक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश से लाभ हो सकता है और आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी। थोड़ा थकावट महसूस हो सकती है, पर बड़ी कोई परेशानी नहीं है। नकारात्मक सोच से दूरी बनाएं और भरोसेमंद लोगों से सलाह लें।
मकर राशि (Capricorn)

Capricorn
मकर राशि के लिए यह समय कर्मों का फल देने वाला होगा। आपकी ईमानदारी और मेहनत रंग लाएगी। करियर में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। जो लोग विदेश या किसी बड़ी कंपनी में नौकरी की सोच रहे हैं, उन्हें अवसर मिल सकता है। व्यापार में भी स्थायित्व और लाभ के संकेत हैं। अच्छा वित्तीय लाभ हो सकता है।
पुराने निवेशों से लाभ मिलेगा और नया निवेश भी लाभकारी रहेगा। परिवार में प्रेम और समर्थन मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद भी काम आएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। अनावश्यक तनाव से बचें और समय का सदुपयोग करें।