मलमास में तुलसी पूजा: आर्थिक समृद्धि के लिए विशेष उपाय
घर में लक्ष्मी का स्थायी वास!
Adhik Maas Tulsi Puja, नई दिल्ली: वर्तमान में अधिकमास चल रहा है, जो 15 जून तक जारी रहेगा। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है, जो भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित है। यह माह पूजा-पाठ, स्नान-दान, जप और साधना के लिए विशेष माना जाता है। इस समय किए गए कार्यों से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है।
शाम के समय करें यह उपाय
मलमास के दौरान, सुबह तुलसी के पौधे में दूध मिला जल अर्पित करें। इसके बाद, शाम को पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाना न भूलें। दीपक के नीचे कुछ अक्षत भी रखें और दीपक जलाते समय 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इस उपाय से घर में मां लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है।
मलमास में तुलसी को अर्पित करें ये चीज
मलमास के किसी भी दिन (रविवार और एकादशी को छोड़कर) सुबह स्नान के बाद एक तांबे के लोटे में साफ जल, थोड़ा कच्चा दूध और हल्दी मिलाएं। इस जल को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए तुलसी के पौधे पर अर्पित करें। यह उपाय गुरु ग्रह को मजबूत करता है और धन-धान्य में वृद्धि करता है।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
तुलसी के पौधे को रविवार और एकादशी के दिन न छुएं और न ही इन दिनों में जल चढ़ाएं। यदि तुलसी का पौधा सूख गया है, तो उसे हटाकर नया पौधा लगाएं। मान्यता है कि सूखे तुलसी के पौधे से वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
