महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ: 26 अगस्त का दिन

26 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ
महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ 26 अगस्त:
मदर टेरेसा: मदर टेरेसा एक अद्वितीय मानवतावादी और समाजसेवी थीं, जिन्होंने अपना जीवन गरीबों और असहाय लोगों की सेवा में समर्पित किया। उनका जन्म 26 अगस्त 1910 को मेसिडोनिया के स्कोप्जे में हुआ था। उन्होंने मानव सेवा का मार्ग बहुत छोटी उम्र में ही चुन लिया था।
भारत में आकर, मदर टेरेसा ने कोलकाता में जरूरतमंदों की सहायता करना शुरू किया। 1950 में, उन्होंने "मिशनरीज ऑफ चैरिटी" की स्थापना की, जो आज भी विश्वभर में गरीबों और बीमारों की सेवा कर रही है। उनके योगदान के लिए उन्हें 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया और भारत सरकार ने उन्हें "भारत रत्न" से नवाजा।
मदर टेरेसा का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची सेवा केवल धन से नहीं, बल्कि प्रेम और समर्पण से की जाती है। वे 5 सितंबर 1997 को इस दुनिया से विदा हो गईं, लेकिन उनका जीवन और आदर्श आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं।
26 अगस्त की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएँ
- 1303 - अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़गढ़ पर क़ब्ज़ा किया।
- 1910 - मदर टेरेसा का जन्म युगोस्लाविया में हुआ।
- 1914 - बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला किया।
- 1920 - अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला।
- 1977 - जर्मनी के म्यूनिख में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरुआत।
- 1982 - नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।
- 1999 - माइकल जॉनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- 2001 - बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री को जेल भेजा गया।
- 2002 - दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में पृथ्वी सम्मेलन शुरू।
- 2007 - पाक-अफगान सीमा पर अमेरिकी सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।
- 2008 - चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।
- 2013 - फिलीपींस में विकास सहायता कोष घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन।
- 2015 - अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की हत्या।
26 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1987 - जीतू राय, भारतीय निशानेबाज।
- 1972 - इंद्र कुमार, प्रसिद्ध सहायक अभिनेता।
- 1910 - मदर टेरेसा, भारत रत्न सम्मानित।
- 1927 - बंसीलाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1928 - ओम प्रकाश मुंजल, हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक।
- 1951 - लुइज़िन्हो फ़लेरो, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1956 - मेनका गाँधी, प्रसिद्ध राजनेत्री।
- 1964 - दिनेश रघुवंशी, प्रसिद्ध साहित्यकार।
- 1927 - बालकृष्ण विट्ठलदास दोशी, प्रसिद्ध वास्तुकार।
- 1891 - चतुरसेन शास्त्री, महान उपन्यासकार।
26 अगस्त को हुए निधन
- 2012 - ए. के. हंगल, प्रसिद्ध अभिनेता।
- 2011 - के. ए. दिनशा, चिकित्सीय क्षेत्र में योगदान देने वाली महिला।
- 1975 - एन. एस. हार्डिकर, स्वतंत्रता सेनानी।
- 1910 - विलियम जेम्स, अमरीकी दार्शनिक।
- 1948 - कृष्णजी प्रभाकर खाडिलकर, मराठी लेखक।
- 1934 - अतुल प्रसाद सेन, बांग्ला कवि।
- 1963 - राधेश्याम कथावाचक, प्रमुख हिन्दी नाटककार।