लोककवि निहालचंद की पुस्तक का भव्य लोकार्पण समारोह
पुस्तक का लोकार्पण समारोह
सुशील कुमार शर्मा
गाजियाबाद: करनाल के क्षीरधारा सभागार में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अद्विक पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'लोककवि निहालचंद 'निहाल': जीवन और दर्शन' का लोकार्पण हुआ। यह पुस्तक लोककवि निहालचंद को समर्पित है, जो दिल्ली देहात के नांगल ठाकरान गांव में जन्मे थे। इस कृति को वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ. चंद्र त्रिखा (निदेशक, उर्दू प्रकोष्ठ, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी) के आशीर्वाद, वरिष्ठ संपादक डॉ. विजेंद्र कुमार के मार्गदर्शन और साहित्यकार रामबीर सिंह 'राम' के सहयोग से तैयार किया गया है।
इस समारोह में अजय कुमार, अभिलेखागार प्रमुख (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की उपस्थिति में, इंद्रप्रस्थ अध्ययन केंद्र के प्रमुख विनोद शर्मा 'विवेक', हिंदी मंच संचालन के विशेषज्ञ जैनेन्द्र सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार एवं अभिनेता डॉ. रामफल चहल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष उमेश शर्मा, गौसेवक एवं उद्यमी अनिल भारद्वाज और अद्विक पब्लिकेशन के प्रबंधक अशोक गुप्ता ने पुस्तक का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ इतिहासकार एवं साहित्यकार कमलेश शर्मा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (करोल बाग) के चीफ मैनेजर अजय शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार पवन शर्मा और प्रसिद्ध कवि चरणजीत चरण की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। इसके अलावा, वरिष्ठ साहित्यकार ईश्वर गर्ग, नवीन सिंगला, जयकुमार, प्रवीण सिंह, संदीप नैन, संजीत कौशिक, कपिल, हर्ष राणा, सुबे सिंह और तरसेम शर्मा जैसे कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी समारोह में भाग लिया। इस शानदार कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विकास गर्ग (प्रबंधक, क्षीरधारा स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड, करनाल) को विशेष धन्यवाद दिया गया।
