Newzfatafatlogo

हरियाली तीज 2025: जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

27 जुलाई 2025 को हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं। जानें आज का पंचांग, ग्रहों की स्थिति और शुभ मुहूर्त के बारे में। यह जानकारी आपको इस विशेष दिन की तैयारी में मदद करेगी।
 | 
हरियाली तीज 2025: जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 27 जुलाई 2025

आज का पंचांग: 27 जुलाई 2025 को हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है, जो हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है। इस विशेष दिन पर महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज रात 10:42 बजे तक श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी।


योग की बात करें तो प्रात: 03:13 बजे तक वरीयान योग रहेगा, इसके बाद परिघ योग का समय है। आज सुबह 10:37 बजे तक तैतिल करण है, इसके बाद गर और वणिज करण का समय आएगा। दोपहर 04:23 बजे तक मघा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ होगा।


दिन: रविवार


समर्पित: सूर्य देव


दिशा शूल: पश्चिम


व्रत-त्योहार: हरियाली तीज


अमांत और पूर्णिमांत: सावन (शिव जी को समर्पित)


विक्रम, गुजराती और शक सम्वत: कालयुक्त (2082), नल (2081) और विश्वावसु (1947)


9 ग्रहों की स्थिति


  • शनि ग्रह: मीन राशि में

  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में

  • सूर्य और बुध ग्रह: कर्क राशि में

  • गुरु और शुक्र ग्रह: मिथुन राशि में

  • मंगल, चंद्र और केतु ग्रह: सिंह राशि में


आज का शुभ मुहूर्त

आज प्रात: 05:40 बजे सूर्योदय और शाम 07:15 बजे सूर्यास्त होगा। चंद्रोदय प्रात: 07:57 बजे और चंद्रास्त रात 09:05 बजे होगा। इसके अलावा, सुबह 04:37 से 05:40 बजे तक प्रातः सन्ध्या, दोपहर 02:43 से 03:38 बजे तक विजय मुहूर्त और शाम 07:15 से 08:18 बजे तक सायाह्न सन्ध्या है।


सुबह 04:17 से 04:58 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त, दोपहर 12:00 से 12:55 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, शाम 07:15 से 07:56 बजे तक गोधूलि मुहूर्त, दोपहर 01:56 से 03:34 बजे तक अमृत काल और दोपहर 04:23 से अगले दिन सुबह 05:40 बजे तक रवि योग रहेगा। हालांकि, आज त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग नहीं बन रहा है।


आज का अशुभ मुहर्त

आज शाम 05:33 से 07:15 बजे तक राहुकाल, दोपहर 12:27 से 02:09 बजे तक यमगण्ड, दोपहर 03:51 से 05:33 बजे तक गुलिक काल, प्रात: 05:40 से 04:23 बजे तक गण्ड मूल, शाम 05:27 से 06:21 बजे तक दुर्मुहूर्त और प्रात: 05:40 से 04:23 बजे तक विडाल योग का संयोग बन रहा है। हालांकि, आज आडल योग, विंछुड़ो और भद्रा नहीं है।