Asia Cup 2025: कब, कहाँ और किस चैनल पर देखें, जानें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग के तरीके

Asia Cup 2025 का आगाज

Asia Cup 2025 : इस साल का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) जल्द ही शुरू होने वाला है। इसकी तारीखों की घोषणा हो चुकी है, लेकिन अब सवाल यह है कि इसे कहाँ देखा जा सकेगा? क्या इसे जिओ या हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा या फिर किसी अन्य ऐप की आवश्यकता होगी।
कब से शुरू होगा मुक़ाबला
कब से शुरू होगा मुक़ाबला
एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। पहले मैच में अफगानिस्तान और हांगकांग आमने-सामने होंगे। इसके बाद 10 सितंबर को भारतीय टीम का पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ होगा। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप ए में भारत, ओमान, पाकिस्तान और यूएई हैं, जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग और श्रीलंका शामिल हैं। इन चार टीमों के बीच मुकाबले होंगे, उसके बाद सुपर 4 का चरण होगा। फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।
Asia Cup Free Live Streaming
Asia Cup Free Live Streaming
यदि आप दुबई नहीं जा सकते और घर पर इस महाकुंभ का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको अपने फोन में सोनी लिव (Sony LIV) ऐप इंस्टॉल करना होगा। एशिया कप 2025 का सीधा प्रसारण इसी ऐप पर होगा। यदि आप टीवी पर देखना चाहते हैं, तो सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर इसे देखा जा सकेगा। विभिन्न भाषाओं में यह खेल प्रसारित होगा।
भारत का मुकाबला कब होगा
कब होगा भारत का मुक़ाबला
भारतीय टीम का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होगा। इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एक महत्वपूर्ण मुकाबला होगा। भारत का अंतिम मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ होगा।
एशिया कप 2025 का शेड्यूल
एशिया कप 2025 का शेड्यूल
- 9 सितंबर- अफगानिस्तान बनाम हांगकांग
- 10 सितंबर- भारत बनाम यूएई
- 11 सितंबर- बांग्लादेश बनाम हांगकांग
- 12 सितंबर- पाकिस्तान बनाम ओमान
- 13 सितंबर- बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
- 14 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान
- 15 सितंबर- यूएई बनाम ओमान
- 15 सितंबर- श्रीलंका बनाम हांगकांग
- 16 सितंबर- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
- 17 सितंबर- पाकिस्तान बनाम यूएई
- 18 सितंबर- श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
- 19 सितंबर- भारत बनाम ओमान
- 20 सितंबर- बी1 बनाम बी2
- 21 सितंबर- ए1 बनाम ए2
- 23 सितंबर- ए2 बनाम बी1
- 24 सितंबर- ए1 बनाम बी2
- 25 सितंबर- ए2 बनाम बी2
- 26 सितंबर- ए1 बनाम बी1
- 28 सितंबर- फाइनल