Newzfatafatlogo

Asia Cup 2025: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच आज का मुकाबला

आज, 13 सितंबर को एशिया कप 2025 में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमें ग्रुप B में हैं और इस मैच में बांग्लादेश की कप्तानी लिटन दास करेंगे। श्रीलंका की कमान चरिथ असलंका के पास होगी। दोनों टीमों के बीच हमेशा से ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और मैच से जुड़ी अन्य जानकारी।
 | 
Asia Cup 2025: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच आज का मुकाबला

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2025 का लाइव स्कोर

Sri Lanka Vs Bangladesh Asia Cup 2025 Live Score in Hindi: आज, 13 सितंबर को एशिया कप 2025 में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें ग्रुप B में शामिल हैं। बांग्लादेश की कप्तानी लिटन दास करेंगे, जबकि श्रीलंका का नेतृत्व चरिथ असलंका के हाथों में होगा। इन दोनों टीमों के बीच हमेशा से ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं। बांग्लादेश को आज मेहदी हसन मिराज और कप्तान लिटन दास से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि दास ने हांगकांग के खिलाफ नाबाद अर्धशतक बनाया था। वहीं, श्रीलंका को पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस से बड़ी उम्मीदें हैं।


श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन


1. पथुम निसांका, 2. कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), 3. कामिल मिशारा, 4. कुसल परेरा, 5. चरित असलांका (कप्तान), 6. कामिंडु मेंडिस, 7. दासुन शनाका, 8. वानिंदु हसरंगा, 9. दुष्मंथा चमीरा, 10. बिनुरा फर्नांडो, 11. नुवान तुषारा।


बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11


1. परवेज हुसैन इमोन, 2. तंजीद हसन, 3. लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), 4. तौहीद हृदोय, 5. जेकर अली, 6. शमीम हुसैन, 7. महेदी हसन, 8. रिशाद हुसैन, 9. तंजीम हसन साकिब, 10. तस्कीन अहमद, 11. मुस्तफिजुर रहमान।