IPL 2025: इरफान पठान की टीम में वापसी, इंग्लैंड दौरे पर निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा

IPL : टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। इस श्रृंखला के लिए टीम का चयन कर दिया गया है और वे इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुके हैं। इसी बीच एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है जो आपको चौंका सकती है। दरअसल, IPL 2025 में बैन होने वाले एक दिग्गज खिलाड़ी की अब टीम में वापसी हो गई है।
कौन है वह दिग्गज?
इस खिलाड़ी का इंग्लैंड दौरे पर महत्वपूर्ण योगदान होगा। आइए जानते हैं कि वह कौन है जो IPL में बैन होने के बाद अब टेस्ट क्रिकेट में नजर आएगा।
टीम में इरफान पठान की वापसी
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया है। इस बीच, इंग्लैंड में एक ऐसे व्यक्ति की एंट्री हो रही है जो टेस्ट क्रिकेट को और भी रोमांचक बना देगा। हाल ही में हिंदी कमेंट्री टीम का ऐलान हुआ है, जिसमें पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान की वापसी हुई है।
कमेंट्री पैनल में शामिल अन्य सदस्य
इरफान पठान के साथ आशीष नेहरा, सबा करीम, विवेक राजदान, आरपी सिंह और अजय जडेजा भी कमेंट्री पैनल में शामिल किए गए हैं। वहीं, इंग्लिश कमेंट्री पैनल में सुनील गावस्कर, माइकल वॉन, हर्षा भोगले, चेतेश्वर पुजारा और नासिर हुसैन शामिल हैं.
इरफान पर लगे आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इरफान पठान पर कमेंट्री के दौरान व्यक्तिगत टिप्पणियाँ करने का आरोप लगा था। इसी कारण उन्हें IPL कमेंट्री में जगह नहीं दी गई थी। इसके बाद उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था, जहां वह काफी सक्रिय रहे हैं।
मुकाबलों की तारीखें
India’s Tour of England, 2025 | |||||||
S. No. | Day and Date (From) | Day and Date (To) | Time | Match | Venue | ||
1 | Friday | 20-Jun-25 | Tuesday | 24-Jun-25 | 03.30 PM IST | 1st Test | Headingley, Leeds |
2 | Wednesday | 2-Jul-25 | Sunday | 6-Jul-25 | 03.30 PM IST | 2nd Test | Edgbaston, Birmingham |
3 | Thursday | 10-Jul-25 | Monday | 14-Jul-25 | 03.30 PM IST | 3rd Test | Lord’s Cricket Ground, London |
4 | Wednesday | 23-Jul-25 | Sunday | 27-Jul-25 | 03.30 PM IST | 4th Test | Old Trafford, Manchester |
5 | Thursday | 31-Jul-25 | Monday | 04-Aug-25 | 03.30 PM IST | 5th Test | Kennington Oval, London |