अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम से डिलीट किए 200 पोस्ट, विवादों में फिर से आए
अर्शदीप सिंह का नया विवाद
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लगभग 200 पोस्ट हटा दिए हैं। इससे पहले, वह एक वायरल वीडियो के कारण ट्रोलिंग का सामना कर चुके थे, जिसमें उन्होंने तिलक वर्मा पर नस्लीय टिप्पणी की थी। इस वीडियो के चलते अर्शदीप को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। विवाद के बाद उन्होंने कई वायरल पोस्ट को डिलीट करने का निर्णय लिया, लेकिन इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है।
वीडियो डिलीट करने का कारण
सोमवार रात को अर्शदीप ने अपने इंस्टाग्राम से कई पोस्ट हटाए, जिनमें विराट कोहली के साथ एक मजेदार वीडियो भी शामिल था। इस वीडियो को लगभग 15 करोड़ लोगों ने देखा था। अर्शदीप के इस कदम के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
तिलक वर्मा पर नस्लीय टिप्पणी
हाल ही में अर्शदीप ने एक वीडियो में तिलक वर्मा से बातचीत करते हुए कहा, 'ओय अंधेरे, क्या सनस्क्रीन लगाया है?' इस टिप्पणी के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। कई लोगों ने उनकी इस बात का विरोध किया।
https://twitter.com/EpicCmntsTelugu/status/20549051398830900
भारतीय पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अर्शदीप को इस सीजन में खेलने से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए अर्शदीप का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, इस सीजन में उन्होंने 14 मैचों में केवल 14 विकेट लिए हैं।
विराट कोहली के साथ वायरल वीडियो
अर्शदीप ने 2025 में एक वीडियो साझा की थी, जिसमें वह विराट कोहली के साथ नजर आए थे। इस वीडियो में अर्शदीप ने कहा, 'पाजी रन कम रह गए, वरना सेंचुरी आज पक्की थी।' विराट कोहली ने जवाब दिया, 'टॉस जीत गए, वरना तेरी भी पक्की थी।' इस वीडियो को करोड़ों फैंस ने सराहा था।
https://twitter.com/ali_tweets05/status/1997349050987827251
