आईपीएल 2025 के पुरस्कारों की पूरी सूची: आरसीबी ने जीता खिताब

आईपीएल 2025 का फाइनल और पुरस्कार वितरण
आईपीएल 2025 पुरस्कारों की संपूर्ण सूची: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच हुआ। आरसीबी ने 6 रनों से जीत हासिल कर अपने 17 साल के सूखे को समाप्त करते हुए पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को कई पुरस्कार दिए। ऑरेंज कैप साई सुदर्शन ने जीती, जबकि पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के गेंदबाज ने अपने नाम की। आइए, आईपीएल 2025 फाइनल के बाद पुरस्कारों की पूरी सूची पर नजर डालते हैं।
पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी
साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया, जिसमें उन्होंने सीजन में 759 रन बनाए। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने पर्पल कैप अपने नाम की, जिन्होंने 25 विकेट लिए। इसके अलावा, मोहम्मद सिराज ने मोस्ट इकोनॉमिकल डॉट बॉल का पुरस्कार जीता। फेयर प्ले अवार्ड सीएसके ने जीता, जबकि सूर्यकुमार यादव को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब मिला।
आईपीएल 2025 फाइनल के बाद पुरस्कार विजेताओं की सूची
श्रेणी | विजेता / टीम |
---|---|
आईपीएल 2025 चैंपियन | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) |
रनर-अप | पंजाब किंग्स (PBKS) |
फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच | क्रुणाल पांड्या (RCB) |
सीजन का उभरता हुआ खिलाड़ी | साई सुदर्शन (GT) |
सीजन का सुपर स्ट्राइकर | वैभव सुर्यवंशी (RR) |
सीजन का फैंटेसी किंग | साई सुदर्शन (GT) |
पर्पल कैप (25 विकेट) | प्रसिद्ध कृष्णा (PBKS) |
ऑरेंज कैप (759 रन) | साई सुदर्शन (GT) |
सीजन के सबसे ज्यादा छक्के | निकोलस पूरन (LSG) |
सीजन के सबसे ज्यदा चौके (88) | साई सुदर्शन (GT) |
सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल | मोहम्मद सिराज (GT) |
सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच | कमिंदु मेंडिस (SRH) |
फेयर प्ले अवॉर्ड | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) |
मोस्ट वैल्यूएब्ल प्लेयर (MVP) | सूर्यकुमार यादव (MI) |
पुरस्कारों का वितरण
आरसीबी को ट्रॉफी जीतने के बाद 20 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली, जबकि हारने वाली टीम पंजाब किंग्स को 12.50 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला।