वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में तोड़े कई रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एलिमिनेटर मैच में बुधवार (27 मई) को राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने-सामने आए। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मैच में RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए, जिसमें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 15 वर्षीय वैभव ने पहले ओवर से ही SRH के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 29 गेंदों में 97 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए।
गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी के दौरान क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वह किसी टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। IPL 2026 में उनके नाम 65 छक्के हो गए हैं, जबकि गेल का रिकॉर्ड 59 छक्के था। वैभव ने यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 15 गेंदें लीं, जिससे गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।
एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
- वैभव सूर्यवंशी (2026) - 65 छक्के
- क्रिस गेल (2012) - 59 छक्के
- आंद्रे रसेल (2019) - 52 छक्के
- क्रिस गेल (2013) - 51 छक्के
- जोस बटलर (2022) - 45 छक्के
वैभव ने गेल को पीछे छोड़ने के बाद सनथ जयसूर्या का एक और बड़ा IPL रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने पावरप्ले में 8 छक्के लगाए, जबकि जयसूर्या ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 छक्के मारे थे।
पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के
एक IPL पारी के दौरान पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के
- वैभव सूर्यवंशी - 8 छक्के, बनाम SRH, 2026 एलिमिनेटर
- सनथ जयसूर्या - 7 छक्के, बनाम CSK, 2008
- जॉनी बेयरस्टो - 7 छक्के, बनाम RCB, 2022
- अभिषेक शर्मा - 7 छक्के, बनाम PBKS, 2026
- वैभव सूर्यवंशी - 7 छक्के, बनाम SRH, 2026
वॉर्नर का रिकॉर्ड भी टूटा
वॉर्नर का रिकॉर्ड भी टूटा
वैभव ने SRH के खिलाफ पावरप्ले में 60 रन बनाकर इस सीजन में पावरप्ले में अपने कुल रन 490 तक पहुंचा दिए। वह किसी एक IPL सीजन में इस फेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, इससे पहले डेविड वॉर्नर ने 2016 में 467 रन बनाए थे।
वैभव के अन्य रिकॉर्ड
वैभव ने अपनी यादगार पारी के दौरान ये रिकॉर्ड भी बनाए:
IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में सबसे तेज फिफ्टी
- 16 - सुरेश रैना बनाम PBSK, 2014
- 16 - वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH, 2026
- 17 - एडम गिलक्रिस्ट बनाम DC, 2009
- 20 - एमएस धोनी बनाम MI, 2012
- 21 - ड्वेन स्मिथ बनाम CSK, 2013
- 21 - वीरेंद्र सहवाग बनाम CSK, 2014
- 21 - रजत पाटीदार बनाम GT, 2026
