ICC T20 महिला विश्व कप 2026: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 14 जून को

ICC T20 महिला विश्व कप 2026 का शेड्यूल
ICC T20 महिला विश्व कप 2026: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आगामी महिला टी20 विश्व कप का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट अगले वर्ष 2026 में इंग्लैंड में आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत 12 जून से होगी। उद्घाटन मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, जबकि फाइनल 5 जुलाई को होगा। इस बार भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं, जिससे उनके बीच एक बार फिर से मुकाबला देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट में दो ग्रुप बनाए गए हैं, प्रत्येक में 6-6 टीमें शामिल हैं। आइए, हम आपको पूरा शेड्यूल दिखाते हैं।
Mark your calendars 🗓
The fixtures for the ICC Women’s T20 World Cup 2026 are out 😍
Full details ➡ https://t.co/X2BqQphwSC pic.twitter.com/gqkxaMudEP
— ICC (@ICC) June 18, 2025
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कब होगा?
महिला टी20 विश्व कप में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने का अवसर मिलेगा। दोनों टीमें ग्रुप 1 में हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हैं। यह महत्वपूर्ण मैच 14 जून, रविवार को एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होगा।
🚨 GROUPS FOR WOMEN’S T20I WORLD CUP 2026 🚨
Group 1: Australia, South Africa, India, Pakistan, Qualifier, Qualifier
Group 2: West Indies, England, New Zealand, Sri Lanka, Qualifier, Qualifier pic.twitter.com/E41kenvfTy
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 18, 2025
महिला टी20 विश्व कप 2026 का पूरा शेड्यूल
दिनांक | मैच | स्थान |
---|---|---|
शुक्रवार, 12 जून | इंग्लैंड बनाम श्रीलंका | एजबेस्टन |
शनिवार, 13 जून | क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर | ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड |
शनिवार, 13 जून | ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका | ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड |
शनिवार, 13 जून | वेस्टइंडीज़ बनाम न्यूजीलैंड | हैम्पशायर बाउल |
रविवार, 14 जून | क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर | एजबेस्टन |
रविवार, 14 जून | भारत बनाम पाकिस्तान | एजबेस्टन |
मंगलवार, 16 जून | न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका | हैम्पशायर बाउल |
मंगलवार, 16 जून | इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर | हैम्पशायर बाउल |
बुधवार, 17 जून | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर | हेडिंग्ले |
बुधवार, 17 जून | भारत बनाम क्वालीफायर | हेडिंग्ले |
बुधवार, 17 जून | दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान | एजबेस्टन |
गुरुवार, 18 जून | वेस्टइंडीज़ बनाम क्वालीफायर | हेडिंग्ले |
शुक्रवार, 19 जून | न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर | हैम्पशायर बाउल |
शनिवार, 20 जून | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर | हैम्पशायर बाउल |
शनिवार, 20 जून | पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर | हैम्पशायर बाउल |
शनिवार, 20 जून | इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर | हेडिंग्ले |
रविवार, 21 जून | वेस्टइंडीज़ बनाम श्रीलंका | ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड |
रविवार, 21 जून | दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत | ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड |
मंगलवार, 23 जून | न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर | ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड |
मंगलवार, 23 जून | श्रीलंका बनाम क्वालीफायर | ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड |
मंगलवार, 23 जून | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान | हेडिंग्ले |
बुधवार, 24 जून | इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज़ | लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड |
गुरुवार, 25 जून | भारत बनाम क्वालीफायर | ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड |
गुरुवार, 25 जून | दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर | ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड |
शुक्रवार, 26 जून | श्रीलंका बनाम क्वालीफायर | ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड |
शनिवार, 27 जून | पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर | ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड |
शनिवार, 27 जून | वेस्टइंडीज़ बनाम क्वालीफायर | ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड |
शनिवार, 27 जून | इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड | द ओवल |
रविवार, 28 जून | दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर | लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड |
रविवार, 28 जून | ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत | लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड |
मंगलवार, 30 जून | टीबीसी बनाम टीबीसी (सेमीफाइनल 1) | द ओवल |
गुरुवार, 2 जुलाई | टीबीसी बनाम टीबीसी (सेमीफाइनल 2) | द ओवल |
रविवार, 5 जुलाई | टीबीसी बनाम टीबीसी (फाइनल) | लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड |