IND vs ENG: चार भारतीय खिलाड़ियों के लिए टेस्ट करियर बचाने की चुनौती

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा
IND vs ENG: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है। नए कप्तान के सामने यह चुनौती है कि वे इंग्लिश टीम को उनकी ही धरती पर हराने में सफल हों। इस श्रृंखला में कुछ खिलाड़ियों के टेस्ट करियर का भविष्य भी दांव पर है। यदि ये खिलाड़ी इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें टीम में स्थायी जगह मिल सकती है। लेकिन अगर ये चार खिलाड़ी असफल रहे, तो उनके लिए टेस्ट टीम के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो सकते हैं।
Vibes. Form. Focus 🔥#TeamIndia in full prep mode at Beckenham 💙 #ENGvIND pic.twitter.com/kBkDiGetmp
— BCCI (@BCCI) June 9, 2025
इस सूची में सबसे प्रमुख नाम शार्दुल ठाकुर का है, जो लंबे समय से टीम से बाहर थे। शार्दुल की इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में वापसी हुई है। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के कारण अभिमन्यु ईश्वरन को भी इस बार टीम में जगह मिली है। हालांकि, अभिमन्यु को इस दौरे पर अपनी क्षमता साबित करनी होगी। 8 साल बाद टेस्ट टीम में लौटे करुण नायर के पास भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का शायद आखिरी मौका होगा। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।