Newzfatafatlogo

IPL 2026 Playoffs Schedule Announced: Ahmedabad to Host Final

The BCCI has officially released the IPL 2026 playoffs schedule, with the final set to take place at Ahmedabad's Narendra Modi Stadium on May 31. This decision has stirred controversy, as the final was initially expected to be held in Bengaluru. Fans are questioning the reasons behind this venue change, with speculation about ticketing issues. The playoffs will occur across three cities, adding to the excitement as teams vie for a top-four finish to secure their spots in the playoffs. Discover the complete schedule and details of this thrilling cricket season.
 | 
IPL 2026 Playoffs Schedule Announced: Ahmedabad to Host Final

IPL 2026 Playoffs Schedule Released

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का आधिकारिक कार्यक्रम बुधवार को जारी किया है। अब यह टूर्नामेंट निर्णायक चरण में पहुंच चुका है, जहां सभी टीमों के बीच प्लेऑफ के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। हालांकि, शेड्यूल से ज्यादा चर्चा उस निर्णय की हो रही है, जिसमें बंगलूरू से फाइनल की मेज़बानी लेकर अहमदाबाद को दे दी गई है। फाइनल मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।


बंगलूरू से फाइनल की मेज़बानी छीनी गई

पहले आईपीएल 2026 का फाइनल बंगलूरू में होने की उम्मीद थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि नियमों के अनुसार, आमतौर पर अगला फाइनल डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर आयोजित किया जाता है। लेकिन बीसीसीआई ने अचानक फाइनल का स्थान बदलकर अहमदाबाद को दे दिया। बोर्ड ने कहा, 'बंगलूरू को मूल रूप से फाइनल की मेज़बानी सौंपी गई थी, लेकिन स्थानीय संघ और प्रशासन की कुछ आवश्यकताओं के कारण, जो बीसीसीआई के तय दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं, स्थान को बदल दिया गया।'


फाइनल की मेज़बानी का विवाद

यह बयान अब विवाद का कारण बन गया है, क्योंकि प्रशंसक जानना चाहते हैं कि ऐसी कौन सी शर्तें थीं, जिनके कारण बंगलूरू से मेज़बानी वापस ले ली गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि टिकट विवाद के कारण फाइनल की मेज़बानी बंगलूरू से छीनी गई है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बंगलूरू से फाइनल छिनना सिर्फ प्रशासनिक मामला था, या इसके पीछे कुछ और कहानी छिपी है?


तीन शहरों में होंगे प्लेऑफ मुकाबले

इस बार आईपीएल के प्लेऑफ तीन अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे। बीसीसीआई ने इसे विशेष परिस्थिति बताया है। बोर्ड ने कहा, 'ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक कारणों से आईपीएल 2026 प्लेऑफ इस सीजन तीन स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।'


प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

क्वालिफायर-1

26 मई: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
इस मुकाबले में अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें भिड़ेंगी। विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगा।

एलिमिनेटर

27 मई: न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)
तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच मुकाबला। हारने वाली टीम बाहर होगी।

क्वालिफायर-2

29 मई: न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)
क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर की विजेता टीम। जीतने वाली टीम फाइनल में और हारने वाली टीम बाहर।

फाइनल

31 मई: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
क्वालिफायर-1 की विजेता टीम और क्वालिफायर-2 की विजेता टीम के बीच सीजन का खिताबी मुकाबला।


अहमदाबाद में होगा महामुकाबला

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल होना अब लगभग तय है। इससे पहले भी यह मैदान बड़े आईपीएल मुकाबलों और फाइनल की मेज़बानी कर चुका है। शेड्यूल सामने आते ही प्लेऑफ की जंग और रोमांचक हो गई है। अब टीमें सिर्फ टॉप-चार में जगह ही नहीं, बल्कि टॉप-दो में खत्म करने की कोशिश करेंगी ताकि सीधे क्वालिफायर-1 खेल सकें।