IPL 2026: RCB और GT के बीच पहला क्वालिफायर, जानें पिच और मौसम की स्थिति
IPL 2026 का पहला क्वालिफायर
नई दिल्ली: IPL 2026 अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है, और अब टीमों के बीच फाइनल में जगह बनाने की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। मंगवार, 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच पहला क्वालिफायर धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में शीर्ष दो स्थानों पर हैं, और इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।
जो टीम हार जाएगी, उसे फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत हासिल करती है। लेकिन इससे पहले, यह जानना जरूरी है कि धर्मशाला की पिच किस तरह का खेल दिखाएगी। क्या बल्लेबाजों का दबदबा होगा या गेंदबाजों का?
RCB और GT के बीच हेड टू हेड
RCB vs GT हेड टू हेड
इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने 4-4 जीत हासिल की है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी टीम जीत की ओर अग्रसर होती है।
पिच रिपोर्ट
पिच रिपोर्ट
धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में IPL 2026 के तहत अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 211 रहा है, और इनमें से दो मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। इस पिच को आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल माना जाता है, इसलिए कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ले सकते हैं।
मौसम की स्थिति
कुछ ऐसा होगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई को धर्मशाला में आंशिक बादल छाए रहेंगे और बारिश की 25% संभावना है। हालांकि, मैच के पूरे होने की उम्मीद है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
RCB vs GT की संभावित प्लेइंग इलेवन
RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन: वेंकटेश अय्यर/फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
इम्पैक्ट प्लेयर : टिम डेविड
GT की संभावित प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर : प्रसिद्ध कृष्णा
