IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन को KKR ने 25.20 करोड़ में खरीदा
IPL 2026 नीलामी का लाइव अपडेट
IPL 2026 नीलामी लाइव: आईपीएल के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन अबू धाबी में आयोजित किया जा रहा है। पहले राउंड में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर भारी बोली लगी, जिससे वह लीग के इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। ग्रीन का नाम नीलामी से पहले ही चर्चा में था, क्योंकि उनके जैसे तेज ऑलराउंडर की टी20 प्रारूप में बहुत अधिक मांग है।
KKR में शामिल हुए कैमरन ग्रीन
कैमरन ग्रीन का नाम IPL 2026 के नीलामी में आते ही माहौल गर्म हो गया। पहले ही बड़े नाम पर पैसों की बौछार देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्रीन पर सभी फ्रेंचाइज़ियों की नजरें थीं। जैसे ही उनका नाम नीलामी में आया, ऑक्शन टेबल पर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ग्रीन को लेकर टक्कर देखने को मिली, लेकिन आरआर ने 13.40 करोड़ के बाद अपना मुंह फेर लिया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने एंट्री की और केकेआर के साथ लंबी बोली युद्ध के बाद, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ में ग्रीन को खरीद लिया।
कैमरन ग्रीन का प्रदर्शन
बेस प्राइस: 2 करोड़
खरीदने वाली टीम: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
मिलने वाली राशि: 25.20 करोड़
कैमरन ग्रीन के T20 करियर के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 63 मैचों में 57 पारियां खेलते हुए 1334 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 33.35 और स्ट्राइक रेट 151.07 का रहा है। T20 में ग्रीन के नाम 1 शतक और 8 अर्धशतक हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी को दर्शाता है। गेंदबाजी में ग्रीन ने 28 विकेट लिए हैं। आईपीएल में ग्रीन ने 29 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 707 रन बनाए हैं। वहीं, उन्होंने 16 विकेट भी लिए हैं।
FAQs
कैमरन ग्रीन को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में KKR ने कितनी रकम में खरीदा?
25.20 करोड़
कैमरन ग्रीन को अपने 2 करोड़ के बेस प्राइस से कितने गुना ज्यादा रकम मिली है?
12.6 गुना
