IPL 2026: बेस प्राइस में खरीदे गए चार खिलाड़ी जो कर सकते हैं शानदार प्रदर्शन
IPL 2026 का रोमांच
IPL 2026: आईपीएल 2026 का उत्साह अब अपने चरम पर पहुंच रहा है। हर सीजन में कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिन्हें टीमों ने बेहद कम कीमत पर खरीदा होता है, लेकिन उनका प्रदर्शन किसी 15-20 करोड़ रुपये वाले सुपरस्टार से कम नहीं होता। आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे उदाहरण हैं जहां सस्ते खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में गेम-चेंजर साबित हुए हैं।
बेस प्राइस पर खरीदे गए ये 4 खिलाड़ी IPL 2026 में मचा सकते हैं धमाल
1. वानिन्दु हसरंगा
श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। उनकी लेग स्पिन गेंदबाजी और तेज फ्लिपर उन्हें खास बनाते हैं। हसरंगा ने IPL 2026 के लिए 2 करोड़ का बेस प्राइस रखा था और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें इसी कीमत पर खरीदा। अगर उन्हें सही भूमिका मिली, तो वे पूरे सीजन में 20 करोड़ रुपये वाले खिलाड़ी जैसा प्रभाव छोड़ सकते हैं।
2. क्विंटन डी कॉक
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने मिनी ऑक्शन के लिए 1 करोड़ का बेस प्राइस रखा था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस में खरीदा। डी कॉक का रिकॉर्ड शानदार है और वे बड़े मैचों में अक्सर टीम के लिए मैच-विनर बनते हैं। अगर वे अपनी लय में रहे, तो 20 करोड़ जैसे खिलाड़ी वाला प्रभाव छोड़ सकते हैं।
3. बेन डकेट
इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज बेन डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा। डकेट का निडर अंदाज भारतीय पिचों पर सफलता दिला सकता है। अगर वे ओपनिंग या नंबर-3 की भूमिका निभाते हैं, तो वे कई मैचों में टीम को जीत दिला सकते हैं।
4. टिम साइफर्ट
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम साइफर्ट को 1.5 करोड़ के बेस प्राइस पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का विकल्प उन्हें और उपयोगी बनाता है। अगर उन्हें नियमित मौके मिले, तो वे पूरे आईपीएल सीजन में अपनी कीमत कई गुना वसूल सकते हैं।
