IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने नए स्क्वॉड का किया ऐलान

मुंबई इंडियंस का नया स्क्वॉड

IPL 2026: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मानी जाती है। इस सीजन में टीम ने शुरुआत में कई मैचों में हार का सामना किया, लेकिन बाद में उन्होंने जीत की लहर पकड़ी और क्वालिफायर 2 तक पहुंचे। हालांकि, क्वालिफायर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
अब मुंबई इंडियंस 2026 आईपीएल (IPL 2026) में नए उत्साह के साथ उतरने के लिए तैयार है। इससे पहले, टीम ने अपने नए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, जिसमें रोमारियो शेफर्ड, कुसल परेरा, विल जैक्स और अन्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
MI फ्रेंचाइजी का नया स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है, जिसने इस टी20 लीग में 5 बार खिताब जीते हैं। लेकिन यह टीम केवल आईपीएल में ही नहीं, बल्कि अन्य लीगों में भी भाग लेकर अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर रही है।
दरअसल, ILT20 लीग के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई प्रमुख खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
रिटेन किए गए खिलाड़ी
जानकारी के अनुसार, एमआई एमिरेट्स ने अगले आईएलटी20 सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें पहले चरण में कुछ खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है।
इनमें एएम गजनफर, फजलहक फारूकी, कुसल परेरा, रोमारियो शेफर्ड, टॉम बैंटन और मुहम्मद वसीम शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी टीम को जीत दिलाने के लिए फिर से मैदान में उतरेंगे।
नए खिलाड़ियों का स्वागत
इन 6 खिलाड़ियों के अलावा, टीम ने क्रिस वोक्स और कामिंडू मेंडिस को भी साइन किया है। इसके अलावा, एमआई एमिरेट्स बाकी खिलाड़ियों को ऑक्शन में खरीदेगी। पिछले साल, यह टीम इस लीग की विजेता रही थी।
अगले सीजन की शुरुआत
आईएलटी20 का अगला सीजन 2 दिसंबर से शुरू होगा, और इसका अंतिम मैच 4 जनवरी 2026 को खेला जाएगा। यह लीग यूएई में आयोजित होती है, जिसमें 6 टीमें भाग लेती हैं और कुल 34 मैच खेले जाएंगे।
2024 में मिली थी जीत
इंटरनेशनल लीग टी20 का चौथा संस्करण खेला जाना है। आपको बता दें कि एमआई एमिरेट्स ने इस लीग के दूसरे संस्करण में खिताब जीता था, जिसमें उन्होंने दुबई कैपिटल्स को हराया था।