IPL 2026: रघुवंशी का गुस्सा बना भारी, मैच फीस पर लगा जुर्माना
लखनऊ में क्रिकेट का रोमांच और अनुशासनहीनता
लखनऊ, 27 अप्रैल। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को क्रिकेट का रोमांच देखने को मिला, लेकिन साथ ही अनुशासनहीनता का एक मामला भी सामने आया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में अजीब तरीके से आउट होने के बाद गुस्सा आ गया। आईपीएल कमेटी ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए रघुवंशी पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है, जो भविष्य में उनके लिए प्रतिबंध का खतरा बढ़ा सकता है।
गुस्से में बाउंड्री कुशन पर बल्ला मारा, हेलमेट फेंका
गुस्से में बाउंड्री कुशन पर बल्ला मारा, हेलमेट फेंका
यह घटना कोलकाता की पारी के 5वें ओवर में हुई। अंपायरों ने रघुवंशी को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के तहत आउट करार दिया। इस फैसले से नाराज होकर रघुवंशी ने पवेलियन लौटते समय बाउंड्री कुशन पर बल्ला मारा और डगआउट में पहुँचते ही अपना हेलमेट भी फेंक दिया। मैच रेफरी ने इसे आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन माना, जो खेल उपकरणों के दुरुपयोग से संबंधित है। रघुवंशी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
अंतिम गेंद पर शमी का छक्का और सुपर ओवर
अंतिम गेंद पर शमी का छक्का और फिर सुपर ओवर
मैच का रोमांच किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं था। केकेआर ने रिंकू सिंह की नाबाद 83 रनों की पारी के दम पर 155 रन बनाए। लखनऊ को जीत के लिए अंतिम गेंद पर 7 और टाई के लिए 6 रन चाहिए थे। मोहम्मद शमी ने कार्तिक त्यागी की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच को टाई कर दिया, जिससे इकाना स्टेडियम गूंज उठा।
सुपर ओवर में लखनऊ की हार
सुपर ओवर में लखनऊ का सरेंडर
सुपर ओवर में लखनऊ की टीम पूरी तरह से बिखर गई। दबाव में लखनऊ के बल्लेबाज केवल 1 रन बना सके और अपने दोनों विकेट खो दिए। कोलकाता ने 2 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रिंकू सिंह ने पहली गेंद पर चौका लगाकर जीत सुनिश्चित की। हालांकि केकेआर ने अंक तालिका में बढ़त बना ली है, लेकिन रघुवंशी पर लगा जुर्माना टीम के लिए एक कड़ा सबक है कि जोश में होश खोना भारी पड़ सकता है।
