IPL 2026: LSG और CSK के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला
आज का मुकाबला: LSG बनाम CSK
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 59वें मैच में आज (15 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने होंगी। यह महत्वपूर्ण मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। CSK को प्लेऑफ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत की आवश्यकता है, जबकि LSG पहले ही बाहर हो चुकी है और अब उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है।
क्या LSG CSK की राह में बाधा बनेगी?
LSG ने लगातार 5 हार के बाद 7 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत हासिल की थी। हालांकि, इसके बाद अगले मैच में CSK से हार का सामना करना पड़ा। LSG अब उस हार का बदला लेना चाहेगी और CSK को परेशान करने की कोशिश करेगी। LSG ने 11 मैचों में से केवल 3 जीत हासिल की हैं और वह पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर है। कप्तान ऋषभ पंत की कोशिश होगी कि टीम बचे हुए 3 मैचों में जीत दर्ज कर सके।
CSK के लिए करो या मरो की स्थिति
CSK के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। अगर वह अपने अंतिम 3 मैचों में से कोई भी हारती है, तो उसकी स्थिति और खराब हो जाएगी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ जीत की लय बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।
तेज गेंदबाजों का कहर
LSG और CSK के बीच मुकाबला इकाना स्टेडियम की पिच नंबर-4 पर होगा, जहां अब तक 2 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है, जहां 30 में से 23 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। इस बार भी पेसर्स का जलवा देखने को मिल सकता है। LSG के पास मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं, जो CSK के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
संभावित प्लेइंग-XI
लखनऊ सुपर जायंट्स - जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडन मारक्रम, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मोहसिन खान/दिग्वेश राठी
चेन्नई सुपर किंग्स - ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, अंशुल कम्बोज, स्पेंसर जॉनसन/मैट हेनरी, नूर अहमद, मुकेश चौधरी
