IPL 2026: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला
आज का मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 58वें मैच में आज (14 मई) पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने हैं। यह मुकाबला धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। हार्दिक पंड्या की चोट के कारण पिछले दो मैचों में सूर्यकुमार यादव ने MI की कप्तानी की थी। बुमराह ने बताया कि सूर्या आज के मैच में व्यक्तिगत कारणों से नहीं खेल रहे हैं, जबकि हार्दिक की फिटनेस के बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।
टीमों की प्लेइंग-XI
मुंबई इंडियंस - रायन रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, शरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट
पंजाब किंग्स - प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - विजयकुमार वैशाख, हरप्रीत बराड़, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे
स्टोरी अपडेट की जा रही है
स्टोरी अपडेट की जा रही है...
