Mitchell Starc की वापसी की तारीख का खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे 1 मई को
Mitchell Starc, दिल्ली कैपिटल्स:
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2026 में अब तक कोई मैच नहीं खेला है। हालाँकि, अब उनकी वापसी की तारीख की पुष्टि हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया है कि इस सीजन में स्टार्क कब खेलते हुए नजर आएंगे।
इंजरी के बाद वापसी करने को तैयार हैं Mitchell Starc
मिचेल स्टार्क को बिग बैश लीग 2025-26 के दौरान जनवरी में चोट लगी थी, जिसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें बाएं कंधे और कोहनी में चोट आई थी, और इसी कारण से वह खेल नहीं पा रहे थे। हालांकि, अब उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिल गई है और वह दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में शामिल हो गए हैं।
अक्षर पटेल ने कही यह बात
अक्षर पटेल ने बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल स्टार्क को एनओसी दे दी है और वह 1 मई से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस दिन वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे। यह मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में होगा।
कुछ ऐसा है Mitchell Starc का प्रदर्शन
36 वर्षीय मिचेल स्टार्क ने आईपीएल में अब तक 52 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49 पारियों में 65 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 35 रन देकर 5 विकेट है। टी20 क्रिकेट में, उन्होंने 158 मैचों में 217 विकेट लिए हैं।
ट्विटर पर चर्चा
If all goes to plan, Mitchell Starc is expected to be available for DC’s next match against RR in Jaipur on May 1
pic.twitter.com/iaywUmVTvU
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 28, 2026
